• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस हमला ब्‍लंडर : फरार आतंकी को पुलिस ने रोका, फिर जाने दिया

हमलों के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने फ्रांस-बेल्जियम बॉर्डर पर फरार आतंकी को अधिकारियों ने रोक लिया था, लेकिन बाद में जाने दिया।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 16 Nov 2015 11:05:25 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2015 11:07:48 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पेरिस हमला ब्‍लंडर : फरार आतंकी को पुलिस ने रोका, फिर जाने दिया

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस पर किए गए हमलों के जिस फरार संदिग्ध की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश की जा रही है, उसे हमलों के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने फ्रांस-बेल्जियम बॉर्डर पर रोका था। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे जाने दिया गया था।

फ्रांस की पुलिस ने रविवार को 26 वर्षीय सलाह अब्‍देसलाम के खिलाफ अरेस्‍ट वॉरंट जारी किया है। माना जा रहा है कि वह उन तीन भाइयों में से है, जिन्‍होंने फ्रांस में हमले को अंजाम दिया था। सलाह का एक भाई हमले में मारा गया और दूसरे को बेल्जियम से गिरफ्तार कर लिया गया है।


यह भी पढ़ें : पेरिस हमला : गलती से तहखाने में गईं महिलाएं, बच गई जान

उसने फोक्सवैगन पोलो कार किराए पर ली थी, जो बाटाक्‍लां कॉन्‍सर्ट हॉल के बाहर घटना स्थल पर छोड़ी गई थी। वहां ईगल्‍स ऑफ डेथ मेटल कॉन्‍सर्ट को सुनने पहुंचे 89 लोगों की मौत हो गई थी। फ्रांस के चार अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बेल्जियम सीमा के निकट रविवार अल सुबह एक कार को रोका था।

पेरिस से 120 मील की दूरी पर बॉर्डर के पास रोकी गई उस कार में सलाह सहित तीन लोग सवार थे। इस घटना के कुछ घंटों बाद ही सालेह की पहचान उस व्‍यक्‍ित के रूप में हुई, जिसने पोलो कार किराऐ पर ली थी। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की और उसकी आईडी को भी चेक किया था, लेकिन उसे जाने दिया गया। अब अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : ग्‍लोबल हुए आईएस के हमले, 11 देशों को बनाया निशाना

पुलिस ने बताया कि उसका एक भाई इब्राहिम शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया, जबकि दूसरे भाई को ब्रसेल्‍स में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा हमलों से जुड़े सात संदिग्‍ध लोगों की गिरफ्तारी भी बेल्जियम की राजधानी में की गई है।

फ्रांस की पुलिस ने उसे सबसे खतरनाक आतंकी करार देते हुए लोगों से अपील की है कि यदि वे सालेह की पहचान कर लें, तो खुद उसे पकड़ने की गलती न करें। चुपचाप पुलिस को सूचना दें। पेरिस पर हुए हमलों में कम से कम 158 लोग मारे गए थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।