यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साढ़े सात महीने की गर्भवती ने किया गजब का पोल डांस
कैट एक साइकोलॉजी लेक्चरर है जो कि पिछले सात सालों से पोल डांसिंग सीखा रही है।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 23 May 2016 03:44:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 May 2016 04:07:01 PM (IST)
लंदन। साढे़ सात महीने के गर्भ के साथ महिला ब्रिटेन की पहली मां बनी जिसने नेशनल पोल डांसिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। हर्टफोर्डशायर के हैटफिल्ड में पोल थिएटर यूके चैम्पियनशिप में 30 साल की प्रेगनेंट कैट बेली ने शानदार एक्रोबेटिक कलाबाजियां की। इस इंस्पीरेशनल वीडियो में कैटी के बेबी बम्प पर स्माइली फेस ड्रा किए हुए देख सकते हैं। वे कॉमेडी कैटेगरी में परफॉर्म कर रही थी।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। कैट एक साइकोलॉजी लेक्चरर है जो कि पिछले सात सालों से पोल डांसिंग सीखा रही है।
प्रेगनेंट होने के बावजूद वह सप्ताह में सात दिन क्लासेस लेती है और उनके लिए इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना केवल वेट ट्रेनिंग से ज्यादा कुछ नहीं था।