पाकिस्तान में आसमान छूती तेल की कीमतों के बीच राशनिंग की तैयारी, जानिए बाइक-कार मालिकों को कितनी मिलेगी राहत?
कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण पाकिस्तान में ईंधन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है, जिससे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की परेशानियां बढ़ गई हैं।
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 04:15:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 04:15:14 PM (IST)
पाकिस्तान में बेकाबू हुई तेल की कीमतेंHighLights
- पाकिस्तान में बेकाबू हुई तेल की कीमतें
- पेट्रोल की कीमत 384 पार पहुंच गई है
- शहबाज सरकार ने राशनिंग लागू की
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। मिडिल ईस्ट में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव का सीधा असर अब पाकिस्तान पर दिखने लगा है। कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण पाकिस्तान में ईंधन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है, जिससे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की परेशानियां बढ़ गई हैं।
आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते पाकिस्तान सरकार ने तेल दरों में भारी बढ़ोतरी की है। हालिया वृद्धि के तहत पेट्रोल: 4.10 PKR प्रति लीटर महंगा होकर 384.34 PKR/लीटर हो गया है। इसके अलावा हाई-स्पीड डीजल (HSD) 6.41 PKR प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ 415.83 PKR/लीटर पर पहुंच गया है।
पेट्रोल की राशनिंग की योजना
ईंधन की खपत घटाने और अर्थव्यवस्था पर दबाव कम करने के लिए शहबाज सरकार राशनिंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक के अनुसार हर सप्ताह अधिकतम 5 लीटर सब्सिडी वाला पेट्रोल मिलेगा।
इसके अलावा कार मालिकों को हर 10 दिन में 10 लीटर तक की ईंधन राहत दी जाएगी। सरकार का कहना है कि यह सब्सिडी योजना बढ़ी हुई कीमतों का पूरा बोझ तो खत्म नहीं करेगी, लेकिन वर्तमान आर्थिक स्थिति में जनता को इतनी ही राहत देना संभव है।