
लंदन। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के कनाडा की अपनी यात्रा से लौटने के बाद सट्टा बाजार में इस बात को लेकर दांव लग रहे हैं कि क्या वे तीसरे बच्चे के माता-पिता बनने जा रहे हैं। ड्यूक और डचेस अपने दोनों बच्चों प्रिंस जॉर्ज और राजकुमारी शार्लोट के साथ पिछले सप्ताह पहले शाही दौरे के लिए निकले थे।
मगर, इस दौरान इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि क्या केट तीसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। यह शाही जोड़े के घर 17 महीने पहले ही दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है। Ladbrokes की जेसिका ब्रिज ने कहा कि केट और विलियम्स के साथ जॉर्ज और चार्लोट को देखकर शाही बच्चों पर नजर रखने वाले उत्साहित हैं।
यह महिला सिर्फ सोच-सोच कर हो गई दुबली...
2016 में की गई घोषणा की संभावना नहीं लगती थी। मगर, पैसों पर ध्यान दें, तो 2017 में निश्चित रूप से विश्वास हो रहा है कि शाही जोड़े के घर तीसरा मेहमान आने वाला है।
उन्होंने कहा कि ड्यूक और डचेस के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि दंपती जल्द ही अपने तीसरे खूबसूरत बच्चे के माता-पिता बन सकते हैं। Ladbrokes का कहना है कि साल 2018 या उसके बाद तीसरे बच्चे के होने की संभावना 3/1 की है। विलियम, केट और उनके बच्चों को एक फ्लोट प्लेन से विक्टोरिया हार्बर हवाई अड्डे से गए।