
लंदन। एकेडमिक्स ने दावा किया है कि स्ट्रिपर या प्रॉस्टीट्यूट का काम करने वाले यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए यह काम बार में काम करने से अलग नहीं है।
चेल्टेन्हम साइंस फेस्टिवल में बोलते हुए शोधकर्ताओं ट्रेसी सागर और डेबी जोन्स ने दावा किया कि हर 20 में से एक छात्र ट्यूशन फीस देने के लिए या अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना जिस्म बेचते हैं।
दुनिया के सिर्फ 10 देश हैं, रहने के लिए सुरक्षित और सबसे शांत
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में दावा किया कि हर पांच में से एक छात्र सेक्स इंडस्ट्री में काम करने का विचार कर रहा है। स्वानसी विश्वविद्यालय में क्रिमिनोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर सागर ने कहा कि यदि कोई सेक्सुअल वर्क कर रहा है और इससे उन्हें शारीरिक रूप से कोई नुकसान नहीं हो रहा है, तो इसमें कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वेबकैम पर अश्लील काम करने और बार में काम करने में क्या अंतर है। मगर, सागर के इस बयान से कैंपेनर्स चकित रह गए और उन्होंने कहा कि सागर का यह बयान गैरजिम्मेदाराना व बेहुदा है।
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में गई मेडिकल स्टूडेंट की जान
स्टूडेंट सेक्स वर्क प्रोजेक्ट तीन सालों का अध्ययन का प्रोजेक्ट था, जिसमें 6,773 यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स का सर्वे किया गया था। सर्वे में पाया गया कि अंडरग्रेजुएट लड़कों के बीच सेक्स वर्क उतना ही आम है, जितना अंडरग्रेजुएट लड़कियों के बीच है।