• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍मी स्‍टाइल में अपनी हत्या के राज बताने के लिए पुरुष के शरीर में घुसी आत्मा

मगर, लिंडा की आत्मा उन्हें ऐसा करने के लिए बार-बार बोल रही थी। ऐसे में उनसे रहा नहीं गया।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 13 Jun 2016 01:32:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jun 2016 01:35:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
फिल्‍मी स्‍टाइल में अपनी हत्या के राज बताने के लिए पुरुष के शरीर में घुसी आत्मा

लंदन। 50 साल के त्रिस्‍टेन रीस वैसे तो एक पुरूष हैं, लेकिन कपड़े महिलाओं की तरह पहनते हैं। उनके इस अजीबो-गरीब व्‍यवहार के लिए जिम्‍मेदार है एक आत्‍मा। रीस का दावा है कि करीब 17 साल पहले हुई एक हत्या में मारी गई लिंडा ब्रयांत की आत्मा उन्हें अपनी हत्या से जुड़ी जानकारी देती है।

रीस ने जब ये बातें पुलिस को बताईं, तो पहले उन्‍हें विश्‍वास ही नहीं हुआ। मगर, जब पुलिस ने उन जगहों पर जाकर तफ्तीश की, तो पाया कि 17 साल पुरानी इस घटना की सारी बातें सही थीं। दर्दनाक तरीके से लिंडा की हत्‍या 1998 में की गई थी।


इस मामले में पुलिस आज तक उसके कातिल का पता नहीं लगा पाई है। मगर, रीस ने जो खुलासे किए, उससे पुलिस हैरान थी। पुलिस का मानना था कि इतनी जानकारी सिर्फ उसे हो सकती है, जिसने इस हत्या को अंजाम दिया हो।

इन महान हस्तियों से जानिए एक घंटे पहले उठकर वे क्‍या करते हैं

लिहाजा रीस के साथ हवन करते हाथ जलने वाली कहावत चरितार्थ हो गई। पुलिस के शक के दायरे में आए रीस का डीएनए सैंपल ले लिया गया। उन्होंने बताया इस वाकये को 6 महीने हो गए हैं और ये भी पता नहीं कि पुलिस अभी जांच कर रही है या नहीं।

ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर एक हत्यारे को 17 साल बाद पुलिस के पास जाने की जरूरत क्या थी, जब कि वो आराम से बच निकला। रीस ने बताया‍ कि पहले पुलिस के पास नहीं जाना चाहते थे।

रोबोट्स से सेक्‍स करके भविष्य में कौमार्य भंग करेंगे किशोर

मगर, लिंडा की आत्मा उन्हें ऐसा करने के लिए बार-बार बोल रही थी। ऐसे में उनसे रहा नहीं गया। बहरहाल, इस मामले ने लोगों को भूत-प्रेतों के बारे में बात करने की एक वजह और दे दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।