• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कनाडा में पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की हत्या के पीछे क्या लारेंस बिश्नोई का हाथ?

कुछ इसी तर्ज पर इसी साल जून में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर कर दी गई थी। हरदीप सिंह की हत्या के कारण ही भारत और कनाडा के संबंधों में खटाई आई है...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 21 Sep 2023 10:19:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 Sep 2023 02:01:23 PM (IST)
कनाडा में पंजाब के गैंगस्टर सुक्खा दुनिके की हत्या के पीछे क्या लारेंस बिश्नोई का हाथ?
सुक्खा दुनिके दविंदर बंबीहा गिरोह से जुड़ा था।

HighLights

  1. पंजाब के मोगा का रहने वाला था सुक्खा दुनिके
  2. 2017 में भारत से भागकर कनाडा गया था
  3. इसी तर्ज् पर हुई थी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

टोरंटो। खालिस्तान मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच खबर है कि कनाडा में एक और गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है। इसका नाम सुखदूल सिंह (Sukhdool Singh) उर्फ ​​सुक्खा दुनिके (Sukha Duneke) है। लारेंस बिश्नोई के नाम से संचालित फेसबुक आईडी से जिम्मेदारी ली है। सुक्खा, लारेंस में एंटी ग्रुप का वांटेड बदमाश था।

बता दें, कुछ इसी तर्ज पर इसी साल जून में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) कर दी गई थी। हरदीप सिंह की हत्या के कारण ही भारत और कनाडा के संबंधों में खटाई आई है।

यहां भी क्लिक करें; Canada के लोगों के भारत आने पर रोक, सरकार ने किया वीजा जारी नहीं करने का फैसला

naidunia_image

Who was Sukhdool Singh aka Sukha Duneke

सुक्खा दुनिके मूल रूप से पंजाब के मोगा का रहने वाला था। वह दविंदर बंबीहा गिरोह से जुड़ा था। कनाडा में उसकी हत्या के पीछे अलग-अलग गैंग का आपसी विवाद बताया जा रहा है।

भारत में उसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने उसे अपनी मोस्ट वॉन्टेंड की लिस्ट में शामिल कर रखा है।

naidunia_image

(फोटो- हरदीप सिंह निज्जर)

कनाडा ने बिना किसी ठोस सबूत के भारत पर खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के हरदीप सिंह निज्जर की राजनीतिक हत्या का आरोप लगाया है।

29 गैंगस्टरों ने ली विदेशों में शरण

पंजाब और आसपास के कम से कम 29 गैंगस्टर ऐसे हैं, जिन्होंने कानून से बचने के लिए विदेश में शरण ली है। वे या तो भारतीय पासपोर्ट पर या फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से या नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर भागे हैं। भारत के इन अपराधियों को शरण देने वाले देशों में कनाडा सबसे आगे है।