• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍थर का बनता जा रहा है 11 साल का बच्चा, मदद को आगे आया ब्रिटिश सिंगर

उसकी मां नार कुमारी ने बताया कि साल-दर-साल उसकी हालत और खराब होती जा रही है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 09 Jun 2016 03:18:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jun 2016 03:20:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पत्‍थर का बनता जा रहा है 11 साल का बच्चा, मदद को आगे आया ब्रिटिश सिंगर

काठमांडू। नेपाल में 11 साल के बच्चे रमेश को ऐसी बीमारी है, जिससे उसका शरीर पत्‍थर का बनता जा रहा है। पैदा होने के 15 दिन बाद ही रमेश की कोमल त्वचा की जगह मोटी, काली धारीदार चमड़ी ने ले ली। ऐसे में अब वह ठीक से चल भी नहीं पाता।

रमेश जब पैदा हुआ तो वह भी दूसरे सामान्य बच्चों की तरह दिखता था। मगर, 15 दिनों के बाद वह ऐसी दुर्लभ बीमारी की गिरफ्त में आ गया, जिससे उसका शरीर पत्‍थर की तरह कड़ा होने लगा। साइंस की भाषा में इस दुर्लभ बीमारी को 'इक्थीओसिस' नाम दिया गया है।


'फीस के लिए हर 20 में से एक स्‍टूडेंट बेचता है अपना जिस्‍म'

रमेश के माता-पिता नेपाल में मजदूरी करते हैं। इसलिए वे बीमारी का इलाज नहीं करवा सकते। नेपाल में डॉक्टर इस बीमारी को फंगस इनफेक्शन बता रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका इलाज नहीं हो पाया है। उसकी मां नार कुमारी ने बताया कि साल-दर-साल उसकी हालत और खराब होती जा रही है।

अब 11 साल का हो चुका रमेश का बाकी शरीर भी धीरे-धीरे पत्थर का बनता जा रहा है। रमेश के मां-बाप के मुताबिक वह सिर्फ इतना बता पाता है कि कब उसे भूख लग रही है और कब उसे टॉयलेट जाना है।

रमजान में शराब परोसने पर फ्रांस में म‍ुस्लिम महिला पर हमला

रमेश जब छह साल का था तभी से वह चल नहीं पाता था। उसकी इस बीमारी को देखकर कोई बच्चा उसके साथ खेलता नहीं है। रमेश की इस हालत को देखकर ब्रिटिश सिंगर जॉस स्टोन ने मदद करने का भरोसा दिलाया है।

रमेश के इलाज में मदद करने के लिए जॉस स्‍टोन ने एक कॉन्सर्ट आयोजित किया। इसके जरिये करीब एक लाख 37 हजार 500 रुपए इकट्ठा किए गए हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।