
न्यूयार्क। नासा के 1960 से 1970 के अंतरिक्ष मिशन की करीब 200 कलाकृति नीलाम होने जा रही है। इसके साथ ही नीलामी घर सुदबी अंतरिक्ष यात्री नील आर्म्सट्रांग के चांद पर कदम रखने के पहले कदम का वीडियोटेप नीलाम करेगा।
अगले महीने सुदबी में होने जा रही नीलामी के बाद नासा के एक पूर्व इंटर्न करोड़पति हो जाएंगे। यह इंटर्न बेचने के लिए एक ट्रक वीडियोटेप ले आए थे। सुदबी जिस वीडियोटेप को नीलाम करने जा रहा है उसे 50 साल पहले चांद पर आदमी के पहले कदम का एकमात्र मूल रिकार्डिंग माना जा रहा है।
20 जुलाई 1969 को अपोलो 11 अभियान के दौरान इसे नासा ने रिकार्ड किया था। गैरी जार्ज जिस समय नासा से 1100 से ज्यादा रील लेकर आए थे, उस समय वह कॉलेज के छात्र थे।
लास वेगास से रिटायर मैकेनिकल इंजीनियर 65 वर्षीय जार्ज ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि लाए गए टेप में कुछ ऐसा भी है, जिसकी इतनी कीमत लगाई जा सकती है।