
रोम। इटली के एक स्कूल में बाल शरणार्थियों को कथिततौर पर अलग शौचालय का उपयोग करने का आदेश दिया गया है। मौजूदा विद्यार्थियों के माता-पिता ने दावा किया है कि शरणार्थियों के बच्चे 'हेल्थ रिस्क' पैदा करते हैं।
La Stampa की खबर के अनुसार, शिक्षकों ने मिस्र और इथियोपिया को नौ साल और 11 साल के दो शरणार्थी बच्चों को अलग बाथरूम का उपयोग करने को कहा। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता ने दावा किया था कि शरणार्थियों के कारण उनके बच्चे पर “contracting diseases” का जोखिम है।
मेडिकल रिकॉर्ड से पता चला है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सेहत अच्छी थी, लेकिन इसके बावजूद शरणार्थियों के बच्चों को स्कूल में दाखिला दिए जाने के बाद दो परिवारों ने अपने बच्चों को स्कूल से निकाल लिया। इसके अलावा कई अन्य बच्चों के माता-पिता ने भी ऐसा करने की धमकी दी थी।
जानिए भारत और पाक के बीच कश्मीर को लेकर क्यों व कैसा है विवाद
इसे देखते हुए कैग्लिएरी में निजी कैथोलिक स्कूल ने शरणार्थी बच्चों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था कराई। स्कूल ने कहा कि वह 'एहतियात' के रूप में कदम उठा रहे हैं।
शरणार्थी बच्चों की देखभाल करने वाले दो वकीलों ने कहा कि स्कूल में नस्लवाद और अलगाव के स्तर से हैरान हैं। उन्होंने स्कूल से आग्रह किया है कि वे अपने फैसले को बदल दें। इटली आने के लिए समुद्र को पार करने के दौरान इन बच्चों ने अपने माता पिता को खो दिया था। इसके बाद से ये वकील ही बच्चों की देखभाल कर रहे थे।
सऊदी के किंग सलमान की बेटी पेरिस से भागी
उनमें से एक, एंटोनेला टेक्कोरी ने कहा कि अन्य बच्चे असामजिक थे। अवकाश के दौरान हमारे बच्चों को तुरंत अलग कर दिया जाता था और ऐसा इसलिए नहीं किया जाता था क्योंकि वे इतालवी बोलने में सक्षम नहीं थे।
अन्य बच्चों का व्यवहार स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वे अपने माता-पिता से घर में जो सुन रहे थे, उसे ही कर रहे थे। मुझे दो दिन पहले ही इस बारे में पता चला कि बच्चों का शौचालय अलग कर दिया गया है। अब हमें आशा है कि स्कूल में शौचालय का उपयोग करने के लिए भेदभाव नहीं किया जाएगा।