
रियो डी जेनेरियो। रियो ओलिंपिक के 17 दिनों के आयोजन में 10 हजार 500 एथलीट्स ने शिरकत की। 33 जगहों पर हो रहे खेलों को देखने आने वाले दर्शकों के लिए चार लाख 50 हजार कंडोम की व्यवस्था की गई थी।
यानी औसतन प्रति एथलीट 42 कंडोम इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी की ओर से दिए गए। इस आयोजन में तीन लाख 50 हजार कंडोम, एक लाख और एक लाख 75 हजार लुब्रीकेंट्स के पैक रियो ओलिंपिक विलेज में दिए गए थे। यह पहली बार है जब फीमेल कंडोम आलिंपिक में आंवटित किए गए।
यह संख्या लंदन में साल 2012 में हुए ओलिंपिक में दिए गए एक लाख 50 हजार कंडोम से तीन गुना अधिक थी। इसके बावजूद लंदन ओलिंपिक को टेबलॉयड्स ने रैंचिएस्ट (अब तक के भद्दा खेल) करार दिया था।
नासा ने अपनी सभी रिसर्च को फ्री में किया ऑनलाइन
ओलंपिक नौकायन में सोने और चांदी के पदक विजेता जैक पर्चेज ने कहा कि यह कंडोम का विशाल आवंटन है। वह 2014 में नौकायन से सेवानिवृत्त हुए और लंदन व बीजिंग ओलिंपिक में हिस्सा ले चुके हैं।
कंडोम बांटने की शुरुआत 1988 में सियोल से हुई थी, जब 8,500 कंडोम खिलाड़ियों को दिए गए थे। ओलिंपिक में घरों की छतों से कंडोम मिलने के बाद ओलिंपिक एसोसिएशन ने आउटडोर सेक्स को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद से कंडोम की मांग बढ़ती ही चली गई।
कनाडा में पहली बार सिख महिला बनी हाउस ऑफ कॉमन की नेता
1992 में बार्सिलोना में 90 हजार कंडोम दिए गए थे। साल 2000 में सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई आयोजकों ने 70 हजार कंडोम में ऑर्डर दिए थे, लेकिन बाद में 20 हजार कंडोम और मंगवाए गए। 2004 में एथेंस में ड्यूरेक्स ने एक लाख 30 हजार कंडोम दान में दिए थे।