
लंदन। ब्रिटेन के राजपरिवार का महल धीरे-धीरे जीर्ण हो रहे हैं। इनके रख-रखाव के लिए शाही परिवार को पैसों की जरूरत है। इसके लिए राजपरिवार अपनी संपत्ितयों को किराए पर देकर अपनी आय बढ़ाना चाहता है। इसी कड़ी में ब्रिटेन का शाही परिवार पहली बार अपने सेंट जेम्स पैलेस के फ्लैट को किराए पर देने जा रहा है।
इस फ्लैट का किराया 2.5 लाख पाउंड यानी करीब दो करोड़ 49 लाख रुपए सालाना होगा, जो महारानी को मिलेगा। किराए पर दिए जा रहे दो अपार्टमेंट लग्जरी हैं। ये सेंट जेम्स पैलेस की चाहरदीवारी में स्थित हैं। एक अपार्टमेंट में 4 बेडरूम हैं जिसका किराया करीब 20 लाख 40 हजार रुपए होगा।
यह भी पढ़ें : पोलैंड में ड्रोन से गिराईं गर्भनिरोधक गोलियां
इस फ्लैट में रहने वाले किराएदार को पड़ोसियों के रूप में राजकुमारी बेटराइस, इजेनाइ और प्रिंस चार्ल्स हैं।यह अपार्टमेंट चार मंजिल तक फैला है। महल का 29-ए अपार्टमेंट रक्षा मंत्रालय ने अपने पास रखा है। पहले इसमें राजसी परिवार का स्टाफ रहता था। बिना फर्नीचर वाला यह फ्लैट बड़ा भव्य है। इसमें चौड़ी-चौड़ी सीढ़ियां और फायरप्लेस भी है।
यह भी पढ़ें : रोबोटिक सूट पहनकर चलने लगा, व्हील चेयर पर बैठा साइमन
इससे पहले सेंट जेम्स पैलेस का 29 बी अपार्टमेंट भी पिछले साल ही किराए पर उठाया गया था। सूत्रों के अनुसार, राजपरिवार सेंट जेम्स महल का तीसरा अपार्टमेंट 30-बी भी किराए पर देना चाहता है। किराए से मिलने वाली राशि से राजपरिवार को सेंट जेम्स पैलेस के रख-रखाव में मदद मिलेगी।