
मॉस्को। रूस ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जो मीलों दूर से ही दुश्मन का पता लगाकर उसे ढ़ेर कर सकता है। यानी सैनिकों की जान को जोखिम में डाले बिना ही दुश्मनों को खत्म किया जा सकता है। यह किलर रोबोट करीब 6.5 किमी दूर से ही इंसान की मौजूदगी का पता लगा सकती है।
इसका निशाना इतना अचूक है कि है कि एक ही गोली में सामने वाला ढ़ेर हो सकता है। इस रोबोट का इस्तेमाल मुख्य रूप से रूस की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले ड्रोन और अन्य संभावित हवाई हथियारों का पता लगाने में किया जाएंगे।
यह ड्रोन्स की लोकेशन का पता करने, उसके ओरिजिन का पता करने और उसके मूवमेंट पर नजर रखने में भी सक्षम है। इसके अलावा यह ऑपरेटिंग बेस पर सारी जानकारी भेज सकता है।
चीनी दंपति ने बेटे की तरह पाला 3.17 मीटर लंबा अजगर
रोबोट में रडार, थर्मल इमेजिंग, कलर और ब्लैक एंड वाइट वीडियो कैमरे लगे हैं। चीफ प्रोजेक्ट इंजीनियर दिमित्री पर्मिनोव ने कहा कि रोबोट में एक एक रडार यूनिट है, जो सात किमी दूर से इंसान का और 10 किमी दूर से किसी कार का पता कर सकती है।
टार्गेट का पता लगाने के बाद यह ऑप्टिकल प्रणाली का उपयोग करके उसे इंगेज कर सकते हैं। दिमित्री ने कहा कि इस प्रणाली को न सिर्फ सैन्य इंटरफेस के रूप में, बल्कि किसी भी सामरिक ऑब्जेक्ट के संरक्षण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।