
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि वो भारत के साथ कश्मीर को लेकर विशेष वार्ता करना चाहते हैं। इसके लिए वह जल्दी ही भारत को खत लिखेंगे।
इससे पहले जम्मू कश्मीर में जारी हिंसा के लिए कल संसद में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा था कि दुनिया की कोई ताकत जम्मू कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती।
IS के लिए भागी लंदन की स्कूली छात्रा की सीरिया में मौत
राजनाथ सिंह ने कहा था कि अब पड़ोसी देश के साथ जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर नहीं, केवल पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर ही बातचीत की जाएगी।