
न्यूयॉर्क। भारत में जन्मे माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्य नडेला को जून में समाप्त वित्त वर्ष में 1.77 करोड़ डॉलर (118.59 करोड़ रुपए) वेतन मिला है। इसके अलावा उन्हें 4.4 मिलियन डॉलर का बोनस भी दिया गया है।
सॉफ्टवेयर की प्रमुख वृद्धि को रफ्तार देने के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस को देखने वाले नडेला को जून 2015 में 1.83 करोड़ डॉलर का मुआवजा दिया था।
स्पेस में कैसे बनेंगे शारीरिक संबंध, एक्सपर्ट ने बताया
इस साल के वेतन में बेस सैलरी 12 लाख डॉलर, बोनस में 44.6 लाख डॉलर, स्टॉक अवॉर्ड में 1.20 करोड़ डॉलर, और अन्य में 14 हजार 104 डॉलर का मुआवजा दिया गया। यह जानकारी 3 अक्टूबर को दायर की गई प्रिलिमिनेरी प्रॉक्सी स्टेटमेंट से मिली है।
स्टॉक अवॉर्ड की वैल्यू की गणना बाजार मूल्य के आधार पर की जाती है। फाइलिंग के अनुसार, नडेला के परफॉर्मेंस स्टॉक अवॉर्ड का मूल्य करीब 1.38 करोड़ डॉलर से कुछ अधिक होगा।