• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सऊदी के 11 शहजादे गिरफ्तार, आतंकियों के साथ रखे जाएंगे जेल में

शाही परिवार की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले नेशनल गार्ड की एक इकाई को इन शहजादों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 07 Jan 2018 09:19:01 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2018 10:44:07 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सऊदी के 11 शहजादे गिरफ्तार, आतंकियों के साथ रखे जाएंगे जेल में

रियाद। सऊदी अरब के अधिकारियों ने शाही-परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी के एक नए दौर की शुरुआत करते हुए एक शाही महल में विरोध प्रदर्शन करने वाले 11 शहजादों को गिरफ्तार कर लिया है। अब इन शहजादों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।

सरकार से जुड़ी वेबसाइट ‘सबक’ ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि शाही परिवार की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले नेशनल गार्ड की एक इकाई को इन शहजादों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। ये राजकुमार शाही खानदानों के बिजली और पानी के बिलों के सरकारी खजाने से भुगतान पर रोक का विरोध कर रहे थे।


गिरफ्तार किए गए राजकुमारों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। सऊदी अरब सरकार ने फैसला लिया है कि शाही परिवार से जुड़े लोग अब अपने बिल खुद चुकाएंगे। खबर में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए शहजादों को राजधानी रियाद की ‘हायर’ कारागार भेजा गया है। इस जेल में अपराधियों, चरमपंथियों और अलकायदा के आतंकवादियों को रखा जाता है।

वेबसाइट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए शहजादे अपने एक रिश्तेदार से जुड़े अदालती फैसले के संदर्भ में वित्तीय मुआवजे की मांग और शाही परिवार के लोगों के बिजली और पानी के बिल के सरकारी भुगतान को रोकने के फैसले को बदलने की मांग कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब के अटार्नी जनरल शेख सऊद अल मोजेब ने एक ई-मेल के माध्यम से बताया कि 11 शहजादों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब उन्होंने रियाद में कसार अल-होक को छोड़ने के लिए मना कर दिया। अल मोजेब ने कहा कि कोई भी सऊदी अरब में कानून से ऊपर नहीं है।

बीते साल नवंबर में सऊदी अरब में भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई में दर्जनों राजकुमारों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें कुछ पूर्व मंत्री भी शामिल थे। सऊदी अरब के शाही परिवार में हजारों लोग हैं, लेकिन धन और सामाजिक प्रतिष्ठा के मामले में शाही परिवार में गैर बराबरी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।