
रियाद। सऊदी आदमी के एक व्यक्ति को यह ट्वीट करना भारी पड़ गया कि वह नास्तिक है। इस जुर्म के लिए उसे 10 साल की जेल की सजा के साथ ही 2,000 कोड़े मारने की सजा भी दी गई है। इतना ही नहीं उस पर करीब चार लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
28 साल के इस व्यक्ति का नाम जाहिर नहीं किया गया है। उसे गिरफ्तार करने से पहले उसने 600 ट्वीट किए थे। उसने यह भी कहा था कि अपने विचारों को व्यक्त करने की आजादी है। गौरतलब है कि सऊदी के कानून के तहत नास्तिक होने के आतंकवादी समझा जाता है।
अकेले बैठे ऑस्टिक बेटे के साथ फुटबॉलर ने किया लंच, रो पड़ी मां
पुलिस ने पाया कि उसकी ट्वीट कुरान की आयतों का उपहास उड़ा रही थीं। उसने आरोप लगाया कि सभी नबी ने झूठ बोला है। धार्मिक शिक्षा नफरत फैलाने वाली हैं और उसने ईश्वर के अस्तित्व को भी नकार था।
एक मानवाधिकार कार्यकर्ता जो स्टोर्क ने कहा कि सऊदी अधिकारी अपनी नीतियों की आलोचना कभी नहीं बर्दाश्त करते हैं। लेकिन हाल ही में इन कानूनों और नियमों ने किसी भी महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति को लगभग आतंकवाद के अपराधों में बदल दिया है।
यूपी में ऑनर किलिंग की घटनाओं में जबरदस्त वृद्धि, एक से बढ़कर हुए 131 मामले