
कोलंबो। श्रीलंका में एक हाथी का बच्चा खुले नाले में गिर गया लेकिन मशक्कत के बाद उसे बचा लिया गया। फुटेज में आप देख सकते हैं कि हंबनटोटा में बचाव दल नाले के चारों और है और वह हाथी को बचाने की कोशिश में जुटे हैं।
हाथी का बच्चा बहुत ही पीड़ा में नजर आ रहा है और वह बचाव का इंतजार कर रहा है। एक अन्य हाथी संभवत: उसकी मां दूर से उसे उत्सुकता से देख रही है।
उसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया गया और उसे पशु चिकित्सालय भेजा गया। हंबनटोटा एक ऐसा क्षेत्र है जहां हजारों की संख्या में जंगली हाथी आजादी से घूमते हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद कार में सीट बेल्ट बांधना नहीं भूलेंगे