
लंदन। इजिप्ट एयर के विमान को हाइजैक करने वाले के साथ एक ब्रिटिश युवक की सेल्फी वायरल हो गई है। इस विमान को मंगलवार को हाइजैक कर साइप्रस ले लाया गया था। यह विमान मिस्र के एलेक्जेंड्रिया से राजधानी काइरो के लिए उड़ा था। हालांकि उसे पकड़ लिया गया। उसने कहा कि पूर्व पत्नी से मिलने के लिए ऐसा किया।
छह घंटे तक हाइजैक रहे विमान के 56 यात्रियों में एक 26 वर्षीय बेंजामिन इनेस भी था। उसे विमान अपहर्ता सेफ अल-दीन मुस्तफा ने अंतिम बंधक के तौर पर छोड़ा था। उसी दौरान उसने अपहर्ता के साथ तस्वीर ले ली थी। मुस्तफा के साथ मुस्कराते दिखाई दे रहे बेंजामिन ने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा किया।
लीड्स के बेंजामिन ने सन से कहा, "मैं यह नहीं जानता कि मैंने सेल्फी क्यों ली, लेकिन मुझे लगता है कि वह किसी चीज या बात से डरता नहीं।" उन्होंने बताया, "मैंने उसके साथ सेल्फी लेने की बात करने के लिए चालक दल के एक सदस्य से अपने लिए अनुवादक बनने को कहा। यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ सेल्फी है।"
आठ दिन के रिमांड पर अपहर्ता
विमान हाइजैक करने वाले मिस्र के आरोपी मुस्तफा को यहां की एक अदालत ने बुधवार को आठ दिन के रिमांड पर भेज दिया। उसने पुलिस से कहा कि वह अपनी पूर्व पत्नी, बच्चों से मिलना चाहता था। इसलिए उसने विमान का अपहरण किया।