डेनमार्क में एनिमल सेक्स पर लगेगा बैन
पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली विभिन्न संस्थाओं व अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा बनाए गए दबाव के बाद यह फैसला किया गया है।
By
Edited By:
Publish Date: Tue, 14 Oct 2014 03:55:39 PM (IST)
Updated Date: Tue, 14 Oct 2014 03:58:03 PM (IST)

कोपनहेगन। डेनमार्क इंसान व जानवरों के बीच सेक्स पर प्रतिबंध लगाने पर आगे बढ़ चुका है। जानवरों पर बढ़ते सेक्सुअल हमलों के बाद पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली विभिन्न संस्थाओं व अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा बनाए गए दबाव के बाद यह फैसला किया गया है।
डेनमार्क यूरोप के उन चुनिंदा देशों में शामिल रहा है, जहां जानवरों के साथ सेक्स करने की इजाजत है। आपको बता दें कि नार्वे, स्वीडन और जर्मनी अपने यहां इस पर रोक लगा चुके हैं। इस कारण डेनमार्क में अवैध रूप से एनिमल सेक्स टूरिज्म बढ़ गया। एनिमल सेक्स के दीवाने डेन मार्क का रूख करने लगे।
डेनमार्क के खाद्य व कृषि मंत्री डैन जॉर्जनसन ने डेनमार्क के न्यूजपेपर एक्सट्रा ब्लैडेट को बताया कि उन्होंने तय किया है कि उन्हें अब जानवरों के साथ सेक्स पर बैन लगाना चाहिए। इसके लिए वे अगले साल एनिमल वेलफेयर एक्ट में भी बदलाव करने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि जानवरों के साथ सेक्स की छूट देने से डेनमार्क की साख पर बट्टा लगा है। इस तरह के अधिकतर मामलों में ऐसी हरकत जानवरों पर हमला करने के समान है क्योंकि जानवर बोल नहीं सकते। पूरे यूरोप में इस पर बैन लग चुका है।
गौरतलब है कि बीते दिनों करवाए गए एक सर्वे में डेनमार्क के 76 फीसद लोगों ने एनिमल सेक्स को बैन करने व इसकी कानूनी वैधता की व्यवस्था खत्म करने की पैरवी की थी।