
वाशिंगटन। अमेरिका के ओकलाहेमा इलाके में रहने वाले एक जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर कार में यौन संबंध बनाने का आरोप है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, वेश्यवृत्ति के खिलाफ काम करने वाले बेट्स नामक युवक ने ड्रोन विमान से दोनों की तस्वीरें खींची थीं। इन तस्वीरों में दोनों कार के अंदर यौन संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, कार में सेक्स वर्कर अमांडा और 75 वर्षीय डगलस आपत्तिजनक हालत में पाए गए। हालांकि , ड्रोन विमान को सामने पाकर अमांडा और डगलस सतर्क हो गए थे।
पुलिस ने दोनों पर सार्वजनिक जगह पर सेक्स संबंध स्थापित करने व वेश्यावृत्ति में संलिप्त होने की धाराएं लगाई हैं। बाद में दोनों को अदालत में पेश किया गया।
बता दें कि बीते कई वर्षों से बेट्स वेश्यावृत्ति को खत्म करने के लिए अभियान चला रहे हैं। वे अपने ड्रोन की मदद से सेक्स वर्करों की तस्वीरें खींचकर पुलिस में शिकायत करते हैं। बेट्स ने बताया कि वे ड्रोन से पहले गाडि़यों के दरवाजे खोलकर तस्वीरें खींचते थे।