यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हाई बीम लाइट जलाने वाले ड्राइवर्स को पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
पुलिस ने एक विशेष कुर्सी पर ऐसे उल्लंघन करने वालों में बिठाकर उनकी आंखों पर तेज लाइट डाली।
By Edited By:
Publish Date: Thu, 10 Nov 2016 01:05:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Nov 2016 01:08:57 PM (IST)

बीजिंग। शेन्जेन पुलिस ने रात में हाई बीम की लाइट जलाने वाले ड्राइवरों को उनकी गलती का एहसास कराने के लिए अजीबो-गरीब तरीका निकाला। उन्होंने ऐसे ड्राइवरों को हाई बीम की लाइट के सामने बैठने के लिए मजबूर किया।
हालांकि, अब उनके इस विवादास्पद सजा के तरीके को लेकर आलोचना हो रही है। शेन्जेन पुलिस के आधिकारिक वेईबो अकाउंट पर चेतावनी दी है कि जिन वाहन चालकों को गैरकानूनी तरीके के तेज लाइट के साथ वाहन चलाते हुए पकड़ा जाएगा, उन्हें ऐसी ही सजा दी जाएगी।
इसके तहत ऐसे ड्राइवरों को एक मिनट तक तेज लाइट के सामने बैठाया जाएगा। पुलिस ने कहा कि ऐसे वाहन चालकों पर 300 युआन का जुर्माना भी लगाया जाएगा। उनके लाइसेंस पर अंक भी कम कर दिए जाएंगे और उन्हें हेडलाइट्स के समुचित उपयोग के नियमों के बारे में सिखाया जाएगा।
इसके लिए पुलिस ने एक विशेष कुर्सी पर ऐसे उल्लंघन करने वालों में बिठाकर उनकी आंखों पर तेज लाइट डाली।इस सजा को लेकर चीनी के सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। कई लोगों ने पुलिस की इस सजा के तरीके को जायज ठहराते हुए कहा कि वह भी ऐसे ड्राइवरों के कारण कई बार परेशानी का सामना कर चुके हैं।
तेज रोशनी के कारण कुछ देर के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे पूरे देश में तुरंत लागू करना चाहिए। हालांकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि यातायात पुलिस के साथियों द्वारा सजा देने का यह तरीका सही नहीं है, यह अमानवीय है।