
वॉशिंगटन। तीन बच्चों को पालने के लिए 24 साल की एक महिला ने बताया कि उसने इस साल की 'शुगर बेबी ऑफ द ईयर' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। उसने बताया कि अपने पति के साथ अपमानजनक संबंध से बचने के लिए उसने यह रास्ता चुना है, लेकिन वह प्रॉस्टीट्यूट नहीं है।
एरिजोना की रहने वाली 24 वर्षीय सामन्था उन 15 फाइनलिस्ट में से हैं, जिन्हें इस डेटिंग साइट की और से चुना गया है। यदि वह जीत जाती हैं, तो सामन्था को करीब आठ लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। विजेता के नाम की घोषणा 28 नवंबर को की जाएगी।
साइट पुराने प्रौढ़ या वृद्ध अमीर आदमियों, जिन्हें शुगर डैडीज के नाम से जाना जाता है, उनसे मिलवाती है। वे महिलाओं की सेवा के बदले में उन्हें आर्थिक रूप से मदद करते हैं। सामन्था पार्ट टाइम हाउसकीपर हैं और मनोवैज्ञानिक के रूप में प्रशिक्षित होना चाहती हैं।
मलेनिया का ग्लैमरस वुमन से फर्स्ट लेडी तक का सफर
उन्होंने कहा कि पति के साथ अपमानजनक संबंध से बचने के बाद, यह साइट उनकी जिंदगी में एक 'वरदान' बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि मेरा सबसे बड़ा डर था कि पैसों की तंगी के कारण कहीं अपमानजनक स्थिति में मुझे वापस पति के पास न लौटना पड़े।
उसने कहा कि वह पैसे के लिए वद्ध पुरुषों के साथ समय बिता रही है, लेकिन वह एक वेश्या नहीं है। सामन्था कहती हैं कि मैं किसी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाऊंगी, जब तक कि हममें विश्वास पैदा नहीं होता और वास्तविक भावनाओं नहीं पनपती।