• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ज्‍यादा चुस्‍त जींस से हो सकते हैं स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी खतरे

जरूरत से अधिक चुस्‍त जींस पहनने से स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी खतरे पैदा हो सकते हैं। ऑस्‍ट्रेलियाई डॉक्‍टरों ने यह चेतावनी दी है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 23 Jun 2015 12:40:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2015 12:43:05 PM (IST)
ज्‍यादा चुस्‍त जींस से हो सकते हैं स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी खतरे

पर्थ। जरूरत से अधिक चुस्‍त जींस पहनने से स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी खतरे पैदा हो सकते हैं। एक महिला के अस्‍पताल में भर्ती कराए जाने के बाद ऑस्‍ट्रेलियाई डॉक्‍टरों ने यह चेतावनी दी है। दरअसल, लंबे समय तक जरूरत से अधिक चुस्‍त जींस पहनने के कारण अस्‍थाई तौर पर उसे अपने पैरों के होने का एहसास खत्‍म हो गया था।

इसके कारण 35 वर्षीय महिला गिर गई थी और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इस असमान्‍य केस ब्रिटिश स्‍पेशलिस्‍ट पब्‍िलकेशन जर्नल ऑफ न्‍यूरोलॉजी न्‍यूरोसर्जरी एंड साइकाइअट्री में दर्ज किया गया है। जर्नल में लिखा गया है कि महिला ने काफी चुस्‍त जींस पहनी थी। कुछ समय बाद शाम को उसे यह एहसास हुआ कि उसके पैर सुन्‍न हो रहे हैं।


यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स को दिया ऐसा होमवर्क, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

महिला ने पाया कि चलने फिरने में उसे कठिनाई महसूस हो रही है और थोड़ी देर बाद वह गिर गई। वह उठ ही नहीं पा रही थी और कई घंटों तक जमीन पर ही पड़ी रही। महिला की टांगें इतनी सूज गईं थीं कि जींस उतारी ही नहीं जा पा रही थी। बाद में जींस को काटकर हटाया गया।

यह भी पढ़ें : अब आपके दूध, पानी और खाद्य तेलों पर रहेगी कड़ी नजर

महिला को डिप लगाई गई। वह अपनी एडियों और अंगूठे को सही तरह से हिला भी नहीं पा रही थी। चार दिनों के बाद वह सामान्‍य रूप से चल पाने की स्थिति में पहुंची। दक्षिणी ऑस्‍ट्रेलिया के रॉयल एडिलेड अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने बताया कि जींस टाइट होने के कारण महिला के पैरों की मसल्‍स में खून की आपूर्ति बंद हो गई थी। इतना ही नहीं निचले पैरों से जुड़ने वाली नर्व फाइबर्स भी क्षतिग्रस्‍त हो गईं थी।