
न्यूयॉर्क। भारत में अक्सर सार्वजनिक शौचालयों की दयनीय हालत को लेकर खबरें आती हैं। मगर, एक ऐसा भी टॉयलेट है, जिसकी चमक देखकर उसको इस्तेमाल करने का शायद मन ही नहीं करे।
आपने अक्सर सोने के सिंहासन की तो चर्चा तो सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोने के टॉयलेट के बारे में सुना है? यदि नहीं, तो हम बता देते हैं। इन दिनों न्यूयॉर्क के एक म्यूजियम में लोगों को सोने के टॉयलेट में बैठने का मौका मिल रहा है।
तिजियाना की आत्महत्या ने प्राइवेसी को लेकर छेड़ी नई बहस
अमेरिका के 'सोलोमोन आर. म्यूजियम' में प्रदर्शनी के रूप में सोने के टॉयलेट को रखा गया है। न्यूयॉर्क सिटी में म्यूजियम के चौथे फ्लोर के रेस्टरूम में सोने के टॉयलेट को लगाया गया है। 18 कैरेट सोने के टॉयलेट का इस्तेमाल म्युजियम में आने वाला कोई भी शख्स कर सकता है।
इस तरह की यह पहली प्रदर्शनी है। इटली के कलाकार 'मॉरिज़िओ कैटेलन' ने 2011 में इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया था। कैटेलन का कहना है कि इस तरह की प्रदर्शनी कला जगत के लिए बिलकुल नई है। उनका कहना है कि यह प्रदर्शनी लोगों के सपने को पूरा कर रही है।
बलूचिस्तान ने फिर जताया आभार, हमारी आवाज उठाने के लिए मोदी को धन्यवाद
यहां आने वाले दर्शकों से कहा जा रहा है कि आप इस इस सोने के टॉयलेट का उपयोग उसी तरह कर सकते हैं, जिस तरह म्यूजियम में रखे अन्य सामान का।