यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Earthquake in Syria: सीरिया में भूकंप के जोरदार झटके... 5.5 मापी गई तीव्रता, कई प्रांत हिले
सीरिया में सोमवार रात मध्य हमा शहर से 28 किमी दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल इसमें हुए नुकसान की जानकारी साझा नहीं की गई है। लोगों से सावधानी ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 13 Aug 2024 08:54:17 AM (IST)Updated Date: Tue, 13 Aug 2024 09:04:39 AM (IST)
भूकंप के बाद कई लोग अन्य क्षेत्रों में चले गए हैं।HighLights
- सोमवार रात 11.30 बजे आया भूकंप
- इससे नुकसान की कोई जानकारी नहीं
- 2023 में भी आया था विनाशकारी भूकंप
एजेंसी, दमिश्क (Earthquake in Syria)। सीरिया में सोमवार रात 11.30 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। सीरियाई राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, मध्य हमा शहर से 28 किमी दूर पूर्व दिशा में भूकंप आया था, जिसकी गहराई 3.9 किमी रही। इस भूकंप से सीरिया के कई प्रांत हिल गए।
नुकसान की जानकारी
भूकंप के बाद अधिकारियों ने इस घटना में घायल होने वाले लोगों और नुकसान की कोई रिपोर्ट जारी नहीं की है। ऐसे में फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि इस भूकंप से कितना नुकसान पहुंचा है।
![naidunia_image]()
सुरक्षा उपायों की जानकारी दी
इधर, राज्य टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भूकंप से जुड़ेहै। साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। संभावना है कि एक बार फिर भूकंप के झटके आ सकते हैं। इस बीच, हमा और दमिश्क के कुछ क्षेत्रों के लोग बाहर चले गए हैं।
2023 में आया था विनाशकारी भूकंप (Earthquake in Syria 2023)
2023 में उत्तरी और पश्चिमी सीरिया में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसने भारी नुकसान पहुंचाया था। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में हजारों लोगों की मौत हो गई थी और इमारतें ढह गई। स्कूल और अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा था।
![naidunia_image]()
कितना नुकसान पहुंचाता है भूकंप?
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है। एक सामान्य लॉग रिदमिक स्केल है। रिक्टर स्केल में तीव्रता का हर स्तर पिछले स्तर से दस गुना अधिक होता है।
- 0-1.9 : इसका पता सीस्मोग्राफ के जरिए लगाया जाता है।
- 2-2.9 : लोगों को लटकी हुई चीजें झूलती नजर आती है।
- 3-3.9 : इस दौरान लोगों को झटके महसूस होने लगते हैं।
- 4-4.9 : छोटी चीजों की टूटने की आशंका बनी रहती है।
- 5-5.9 : हालात बिगड़ सकते हैं। प्लास्टर गिर सकता है।
- 6. 6.69 : इस तीव्रता में इमारतों को नुकसान हो सकता है।
- 7-7.9 : तबाही की शुरुआत होती है। जनहानि हो सकती है।
- 8-8.9 : बड़े स्तर पर तबाही हो सकती है। जान जा सकती है।
- 9 या इससे अधिक: इस दौरान जमीन लहराती नजर आती है।