रोज प्लेन से ऑफिस के लिए 600KM का सफर तय करती है ये महिला, पढ़ें Super Mom की कहानी
रेचल कौन मलेशिया में एक एयर एशिया कर्मचारी हैं, जो अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए रोज फ्लाइट से 600 किलोमीटर दूर ऑफिस जाती हैं। उनका यह कदम समय और पैसे की बचत के लिए है। वह सुबह 4 बजे उठकर फ्लाइट से ऑफिस पहुंचती हैं।
Publish Date: Thu, 13 Feb 2025 11:53:15 AM (IST)
Updated Date: Fri, 14 Feb 2025 01:47:46 AM (IST)
बच्चों के लिए सुपर मॉम बनीं रिचेल कौर। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- रेचल बच्चों के लिए फ्लाइट से ऑफिस जाती हैं।
- फ्लाइट से यात्रा करना सस्ता और समय बचाता है।
- सुबह 4 बजे उठकर शुरू करती हैं जिंदगी की जंग।
एजेंसी, मलेशिया। रोज ऑफिस आमतौर पर लोग पर्सनल गाड़ी से जाते हैं। इस दौरान 4 से 5 किलोमीटर रोज का सफर भी परेशान कर देता है। अब अगर, ये कहा जाए कि आपको रोज प्लेन से 600 किलोमीटर दूर ऑफिस जाना है, तो आपका क्या रिएक्शन होगा? जाहिर है आप बोलेंगे कि पागल हो क्या...
मलेशिया में भारतीय मूल की एक महिला अपने बच्चों के लिए ऐसा कर रही है। वह रोज सुबह तैयार होकर प्लेन से ऑफिस जाती हैं। उसके बाद प्लेन से उसी दिन घर भी आ जाती हैं। इस महिला की कहानी सुनकर हर कोई दंग है कि कैसे वह टाइम को मैनेज कर पा रही हैं।
आज हम इस आर्टिकल में रेचल कौन की बात करने वाले हैं। उनकी इस जिंदगी के बारे में जानकर हर कोई उनको सुपर मोम बुला रहा है।
बच्चों के साथ समय बिताने के लिए चुनी ये जिंदगी...
रेचल कौन ने बताया कि मैं ऐसा अपने बच्चों के लिए करती हूं। मेरे दो बच्चे हैं, जो अभी छोटे हैं। उनके साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। मैं रोज प्लेन से ऑफिस कवर करने से बच्चों को पढ़ाने में मदद कर पाती हूं।
रोज सुबह 4 बजे शुरू होती है रेचल की जंग
- रिचेल के बारे में पता चलने पर एक यूट्यूब चैनल उनकी दिनचर्या को जानने में दिलचस्पी जताई। उसके बाद उनका पूरा दिन कवर किया गया, जिसमें पता चला कि वह रोज सुबह 4 बजे उठकर मलेशिया के पेनांग शहर से कुआलालामपुर जाने की तैयारी करती हैं।
उन्होंने बताया कि कुआलालामपुर में रहना महंगा है। मुझे रोज सफर करना रहने से ज्यादा सस्ता पड़ता है। इसके अलावा अपने परिवार के समय भी बिता पाती हूं।
रेचल कौर ने बताया कि मैं सुबह 4 बजे उठकर तैयार हो जाती हूं। उसके बाद 5 बजे तक घर से एयरपोर्ट के लिए निकल लेती हूं। मेरे फ्लाइट का समय सुबह 5 बजकर 55 मिनट का है। प्लेन से ऑफिस जाने में आधे घंटे या ज्यादा से ज्यादा 40 मिनट तक का समय लगता है। मैं सुबह 7.45 तक ऑफिस पहुंच जाती हूं। फ्लाइट से ट्रैवल करके भी कैसे बच जाते हैं पैसे?
- रेचल ने जानकारी दी कि मैं पहले परिवार से दूर होकर कुआलालामपुर में ही रह रही थी, लेकिन केवल वीकेंड पर ही बच्चों से मिलना हो पाता था। वहां रहना भी महंगा पड़ रहा था। एक महीने का किराया लगभग 474 यूएस डॉलर था।
- रेचल ने बताया कि मैं अब फ्लाइट से आती-जाती हूं, तो केवल 316 यूएस डॉलर ही खर्च हो रहे हैं। एयरपोर्ट से ऑफिस का रास्ता 5 से 7 मिनट की दूरी पर ही है, तो वह भी आसानी कवर हो जाता है। ऐसे में सब अच्छा चल रहा है।
एयर एशिया एयरलाइंस में काम करती हैं रिचेल
रिचेल एयर एशिया एयरलाइंस की कर्मचारी हैं, तो उनको अच्छा-खासा डिस्काउंट भी मिल जाता है। ऐसे में वह यह काफी आसानी से मैनेज भी कर पाती हैं।