• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nepal: जेल से रिहा होगा सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज, नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने दिये रिहाई के आदेश

Charles Sobhraj Release: नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 21 Dec 2022 06:22:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Dec 2022 06:22:34 PM (IST)
Nepal: जेल से रिहा होगा सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज, नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने दिये रिहाई के आदेश

serial killer Charles Sobhraj Release: नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। 15 दिनों के भीतर उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कोर्ट ने उसकी उम्र को देखते हुए ये फैसला सुनाया है। आपको बता दें कि चार्ल्स शोभराज, दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के मामले में 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद है। साल 1976 से 1997 तक चार्ल्स शोभराज भारतीय जेल में भी सजा काट चुका है। नेपाल में उसे गिरफ्तार कर कई मुकद्दमे चलाए गए थे और साल 2004 के अगस्त महीने में चार्ल्स शोभराज को आजीवन कारावास की सजा दी गई। नेपाली सर्वोच्च न्यायालय ने भी 30 जुलाई, 2010 को उसकी इस सजा को बरकरार रखा था।

naidunia_image

जानिए कौन है चार्ल्स शोभराज?

शातिर अंतरराष्ट्रीय अपराधी चार्ल्स शोभराज का जन्म वियतनाम में हुआ था। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दक्षिणपूर्वी एशिया के तकरीबन सभी मुल्कों के लोगों को अपना शिकार बनाने वाला चार्ल्स शोराज चोरी और ठगी का ऐसा माहिर खिलाड़ी है जिसकी मिसाल कम ही मिलती है। इसने कई देशों की पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। बिकिनी किलर के नाम से मशहूर शोभराज ने 1970 के दशक में विदेशी पर्यटकों को अपना निशाना बनाना शुरू किया। वह उनका फ्रेंड बनकर उन्हें नशीली दवाएं और फिर उनकी हत्या कर देता था। विदेशी महिलाएं उसका मुख्य शिकार बनतीं थीं। वो इतना शातिर था और इतनी सफाई से अपराधों को अंजाम देता था कि उसका सुराग लगे, इससे पहले ही वो अपराध कर निकल जाता था। इस तरह उसने अलग-अलग देशों में कई लोगों की हत्या की।


1986 में चार्ल्स अपने साथियों के साथ नई दिल्ली की तिहाड़ जेल से भाग निकला था, लेकिन बहुत जल्द ही उसे पकड़ लिया गया। 1997 में सजा पूरी करने के बाद चार्ल्स सोभराज रिहा हुआ। फिर साल 2003 में नेपाल आने के बाद उसे दो लोगों की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा दी गई।