
वॉशिंगटन। ताइवान की एक महिला ने अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए जो कारनामा किया है, उसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। नौ महीने की गर्भवती जिएन चाइना एयरलाइन्स की फ्लाइट से ताइपी से लॉस एंजेलिस जा रही थी।
30 हजार फीट की ऊंचाई पर उसे लेबर पेन होने लगा। यह जानकर विमान में मौजूद चालक दल में हड़कंप मच गया और उन्होंने यात्रियों से मदद की गुजारिश की। महिला जानबूझकर अमेरिका की यात्रा पर निकली थी, ताकि उसके बच्चे का जन्म अमेरिका में हो और उन्हें स्वत: अमेरिकी नागरिकता हासिल हो जाए।
यह भी पढ़ें : छह हजार कोशिशों के बाद गेमर ने पांच मिनट में खत्म किया मारियो
किस्मत से विमान में एक डॉक्टर मौजूद था, जिसने प्रसव कराने में मदद की। महिला की हालत को देखते हुए विमान को अलास्का में उतारना पड़ा, ताकि महिला को अस्पताल भेजा जा सके। हालांकि, इस दौरान जिएन लगातार पूछती रही क्या हम अमेरिका पहुंच गए हैं।
एक न्यूज साइट का दावा है कि बच्चे को अमेरिकी नागरिकता मिल गई है, लेकिन जिएन को उसके बच्चे से अलग करके ताइवान वापस भेज दिया गया है। हालांकि, नवजात बच्ची को अमेरिका में पारिवारिक मित्र के पास रखा गया है क्योंकि वह अभी हवाई यात्रा करने के लिए बहुत छोटी है।
यह भी पढ़ें : घर में घड़ी बनाने वाले छात्र अहमद मोहम्मद ने छोड़ा अमेरिका
ताइवन की मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन्स के चेन जिएन यू ने कहा कि विमान को दूसरी जगह उतारने की वजह से करीब 21 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्चा हुआ है। कंपनी अब चाहती है कि यह रकम जिनए चुकाएं क्योंकि उनके झूठ बोलने के कारण यह परेशानी हुई है।