
लॉस वेगास। अमेरिका के लॉस वेगास में स्थित एक स्कूल की महिला टीचर को स्थानीय पुलिस ने छात्र के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही टीचर पर छात्र को काऊबॉय कहने का भी आरोप है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, 37 वर्षीय निकोल लॉस वेगास के नेवादा मिडिल स्कूल में गणित की टीचर है। वह पिछले कई सालों से एक छात्र के साथ सेक्स संबंध बनाते आ रही थी। इसके अलावा निकोल छात्र को काऊबॉय कह कर बुलाती थी।
पुलिस ने बताया कि निकोल ने पहली बार छात्र से तब सेक्स किया था जब वह 14 साल का था। इसके बाद अब छात्र की उम्र 17 वर्ष की है और इस बीच कई बार दोनों के बीच यौन संबंध स्थापित हुए।
यह भी पढ़ें : हर हफ्ते इतनी बार पॉर्न फिल्म देखती हैं महिलाएं
पुलिस ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा, 'निकोल ने जिस छात्र के साथ यौन संबंध बनाए थे, उसके माता-पिता से निकोल की जान-पहचान थी। वह कई बार छात्र के घर भी जा मिलने जा चुकी थी।'
यह भी पढ़ें : पॉर्न फिल्मों में कंडोम के इस्तेमाल से जागरूक बनते हैं मर्द
पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्र और निकोल के मोबाइल भी चेक किए गए हैं। इनके बीच तकरीबन 317 फोन कॉल्स और 556 मैसेज भेजे गए थे। इसके साथ ही दोनों की साथ में कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें : कार में बना रहे थे यौन संबंध, ड्रोन ने खींच ली तस्वीरें
बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रबंधन का कहना है कि पूरा स्कूल जांच में पुलिस का सहयोग कर रहा है और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक के लिए टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।