
लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने एक लड़की द्वारा नाबालिग लड़के को बहलाने व उसके साथ अश्लील हरकतें करने के जुर्म में जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी लड़की की उम्र 18 वर्ष और पीड़ित लड़के की उम्र 13 वर्ष बताई जा रही है। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे, लेकिन अचानक पहुंचे परिजनों ने लड़की को रंगेहाथ पकड़ लिया था।
रंगेहाथ पकड़ी गई लड़की की पहले तो उन्होंने पिटाई की और बाद में पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डेलीमेल ऑनलाइन की खबर के अनुसार, मेरी एलेन मूने (18 वर्ष) नामक लड़की एक घर में घरेलू कामकाज किया करती थी। एक दिन जब उस घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे, तब केवल मूने व एक 13 वर्षीय बच्चा घर में अकेले थे। दोनों सोफे पर बैठकर टीवी देख रहे थे, तभी मूने उस बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने लगी।
मूने बच्चे को बहकाते हुए अश्लील हरकतें करती रही। इस दौरान अचानक ही परिजन वापस घर लौट आए। दोनों को इस अवस्था में देखकर परिजन आग-बबूला हो गए। गुस्साए परिजनों ने लड़की की पिटाई भी कर दी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की सूचना पर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद उसे क्राउन कोर्ट में पेश किया गया।
लड़की पर आरोप लगाया गया है कि उसने लड़के को बहकाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। लड़की ने नाबालिग बच्चे का शारीरिक शोषण किया है, जो कि ब्रिटिश कानून के खिलाफ है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने लड़की को जेल भेज दिया है। पिछले साल भी इसी तरह के मामले में एक लड़की को सजा हो चुकी है।