
काबुल। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट लोगों की जिंदा जलाकर हत्या करने, पिंजरे में बंदकर पानी में डुबोकर अमानवीय तरीकों से हत्या करने के वीडियो पहले जारी कर चुका है। मगर, इस बार उसने बंधकों की हत्या को जो वीडियो जारी किया है, वह निश्िचत ही रोंगटे खड़े करने वाला है।
वीडियो में आतंकी 10 बंधकों की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें जमीन पर घुटनों के बल बैठने को मजबूर करते हैं। जमीन के नीचे आतंकियों ने पहले से आईईडी लगा रखा था। इसके बाद बम को डेटोनेट करके आतंकी बंधकों को धमाके के साथ उड़ा देते हैं। माना जा रहा है कि वीडियो को अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में फिल्माया गया है।
यह भी पढ़ें : 2020 तक दुनिया पर कब्जा कर लेगा आईएस!
आईएस ने दावा किया है कि सभी 10 बंधकों ने धार्मिक नियमों को तोड़ा था, जिसके चलते उन्हें बम से उड़ाने की सजा दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर संगठन के समर्थक कुछ यूजर्स का कहना है आईएस के लोगों ने तालिबान लड़ाकों की हत्या की है।
आईएस के पुराने वीडियोज की तरह हाई डेफिनेशन वाले इस वीडियो को भी पेशेवर तरीके से शूट और एडिट किया गया है। आतंकी हरी भरी पहाड़ी पर घोड़े से आते दिखते हैं। सुबह के समय फिल्माए गए इस वीडियो में कोहरे की चादर नाटकीय प्रभाव पैदा करने के लिए डाली गई है।
यह भी पढ़ें : आईएस से लड़ने को अमेरिका ने भेजे 6 विमान, 300 सैनिक
वीडियो के पहले सीन में एक-एक कर बंधकों का चेहरा दिखाया जाता है और वे जुर्म कबूल करते हैं। इस दौरान वे बंधक जमीन पर घुटनों के बल बैठे हुए दिखते हैं। हर बंधक के पीछे एक आतंकी बंदूक लिए खड़ा रहता है। एक आतंकी संगठन का झंडा लिए भी दिखाई देता है।
वीडियो में दो आतंकी जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें आईईडी (बम) लगाते दिख रहे हैं। इसके बाद विस्फोटक के ऊपर बंधकों को बिठाया जाता है और उसे डेटोनेट कर दिया जाता है। अगले सीन में बंधकों के शवों के टुकड़े हवा में उछलते दिखाई देते हैं।