घोड़ों से सेक्स करना चाहते हैं इस देश के 10 हजार लोग
रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्विट्जरलैंड में घोड़ों से सेक्स करने वाले लोगों की संख्या में बहुत तेजी से बढ़ावा हो रहा है।
By
Edited By:
Publish Date: Mon, 30 Nov 2015 04:58:37 PM (IST)
Updated Date: Mon, 30 Nov 2015 05:00:01 PM (IST)
बर्न। हाल ही में जानवरों से संबंधित आए एक अध्ययन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्विट्जरलैंड में घोड़ों से सेक्स करने वाले लोगों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, स्विट्जरलैंड में करीब 18 हजार फार्म हैं जिसमें तकरीबन एक लाख 10 हजार घोड़े हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि देश में दस हजार लोग ऐसे हैं जो घोड़ों से सेक्स करना चाहते हैं। यही वजह है कि स्विट्जरलैंड में जानवरों के अधिकारों के लिए लड़ रहे कार्यकर्ता बहुत ही परेशान हैं।
अध्ययन की रिपोर्ट में इसके अलावा भी कई चौंकाने वाले आंकडें सामने आए हैं। इसमें सामने आया है कि प्रति तीन दिनों में कम से कम एक घोड़ा किसी व्यक्ति की हवस का शिकार हो रहा है।
देश में सेक्स का शिकार बन रहे घोड़ों के मामलों में काफी तेजी दर्ज की गई है। 2014 में जहां 1709 मामले दर्ज किए गए वहीं 2013 में जानवरों के साथ हवस के 1542 मामले ही दर्ज किए गए थे।