• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में आतंकी मसूद अजहर के करीबी दाऊद मलिक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना

मसूद अजहर भारत का सबसे वांछित आतंकवादी है। मसूद अजहर के करीबी आतंकी दाऊद मलिक को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 21 Oct 2023 10:23:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Oct 2023 10:23:09 PM (IST)
पाकिस्तान में आतंकी मसूद अजहर के करीबी दाऊद मलिक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना
पाकिस्तान में आतंकी मसूद अजहर के करीबी दाऊद मलिक की हत्या।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मसूद अजहर भारत का सबसे वांछित आतंकवादी है। मसूद अजहर के करीबी आतंकी दाऊद मलिक को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून दिया। मलिका भारत विरोधी लश्कर-ए-जब्बार को बनाया था। पाकिस्तान में पिछले एक साल में कई आतंकवादियों को अज्ञात हमलावर ने मारा है।

पाक मीडिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में मलिक था। वह एक निजी क्लीनिक में मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर आए और बंदूक से मलिक को भून दिया। उसके बाद बड़ी सफाई से वहां से गायब भी हो गए। 11 अक्टूबर भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी व पठानकोट हमले का साजिशकर्ता शाहिद लतीफ को भी इसी तरह गोलियों से भून दिया गया था।


पाक में मारे गए आतंकी

1 मार्च, 2022 : जैश कमांडर आतंकी मिस्त्री जहूर उर्फ जाहिद अखूंद को कराची में अज्ञात हमलावर ने गोलियों भून दिया था। वह आइसी-814 विमान के अपहरण की घटना में शामिल था।

20 फरवरी, 2023 : कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाला हिजबुल का कुख्यात आतंकी इम्तियाज आलम उर्फ बशीर अहमद पीर को अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर मार दिया।

26 फरवरी, 2023 : कराची में जम्मू कश्मीर का कमांडर रह चुके सैयद खालिद राजा की हत्या कर दी गई।

4 मार्च, 2023 : जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पाक की मदद करने वाले सैयद नूर शोलाबर की हत्या अज्ञात हमलावरों ने कर दी। वह अफिगानिस्तान में सक्रिय था।

6 मई, 2023 : भिडरांवाला के संपर्क में रहने वाला आतंकी परमजीत सिह पंजवड़ पाकिस्तान में नाम बदलकर रह रहा था। वह खालिस्तान कमांडो फोर्स का प्रमुख था। लाहौर में उसकी हत्या कर दी गई।

5 अगस्त, 2023 : हाफिज सईद का करीबी मुल्ला सरदार हुसैन अरैन (जेयूडी) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी।

8 सितंबर 2023 : राजौरी व पुंछ जिलों में राजौरी व पुंछ जिलों में हमला करने वाले लश्कर कमांडर मोहम्मद रियाज उर्फ अबू कासिम को रावलकोट में एक मस्जिद के भीतर मार दिया गया।

30 सितंबर, 2023 : लश्कर के सरगना हाफिज सईद के करीबी सहयोगी मुफ्ती कैसर फारूक की कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।