• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी में दुल्हनों की दुख भरी दास्तान

होटल के क्लीनर ने मेरी दुल्हन की पोशाक को कचने में फेंक दिया था।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 11 Oct 2016 05:33:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Oct 2016 05:35:12 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शादी में दुल्हनों की दुख भरी दास्तान

लंदन। शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। हर महिला इस दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती है। मगर, कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं, जो एक त्रासदी के रूप में पूरी जिंदगी याद रह जाती हैं। इंटरनेट फोरम्स में कई महिलाओं ने अपनी शादी की दुखद कहानियों को साझा किया।

एक महिला ने रेडिट पर बताया कि होटल के क्लीनर ने मेरी दुल्हन की पोशाक को कचने में फेंक दिया था। उसने कहा कि हजारों पाउंड खर्च कर मैंने अपने लिए एक ड्रीम ड्रेस खरीदी थी। मगर, शादी वाली सुबह मैंने पाया कि मेरी वह ड्रेस नहीं मिल रही थी। मेड ने उसे कचरे में फेंक दिया था।


जब तक उसे यह पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। होटल के वेस्ट रूम में भी देखा, लेकिन वह वहां भी नहीं मिली। इससे व्याकुल दुल्हन ने एक स्थानीय दुल्हन की दुकान से विकल्प के रूप में शादी से कुछ घंटे पहले मजबूरी में दूसरी ब्राइडल ड्रेस खरीदी।

फेसबुक का वर्कप्लेस एप अब सबके लिए

जबकि एक दूसरी महिला ने बताया कि चर्च में प्रिस्ट ने मुझे 'सारा' नाम से बुलाया, जबकि मेरा नाम ग्रेस था। लोगों ने उसे सही नाम पुकारने के लिए कहा, लेकिन लगता है कि वह आंशिक रूप से बहरे थे। वह पूरे कार्यक्रम के दौरान मुझे गलत नाम से ही बुलाते रहे।


एक दुल्हन ने बताया कि उसने इतनी शैंपेन पी ली थी कि उसने बाद में उल्टी कर दी। इस दौरान वहां मौजूद उसके दोस्त भड़क गए थे। एक अन्य यूजर ने बताया कि उसके होने वाले पति की पूर्व मंगेतर शादी में आई और उसने खाने-पीने की चीजें फेंकना शुरू कर दिया।

चीन की लहरों से बिजली बनाने वाली डिवाइस स्कॉटलैंड की कॉपी

उसने शादी के केक को हमारे ऊपर ही फेंक दिया। टेबल पर रखी शराब की बोतलें को जमीन पर फेंक कर तोड़ना शुरू कर दिया। यह वाकई बहुत दिल दुखाने वाला था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।