• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nobel Prize 2022: फिजिक्स में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से मिला नोबेल पुरस्कार

मंगलवार, 4 अक्टूबर को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 04 Oct 2022 03:36:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Oct 2022 04:06:29 PM (IST)
Nobel Prize 2022: फिजिक्स में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रुप से मिला नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize For Physics: नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार (4 अक्टूबर) को भौतिकी विज्ञान (Physics Science) के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इन तीनों वैज्ञानिकों को क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इनमें से एलेन एस्पेक्ट फ्रांस से हैं और पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जॉन एफ क्लॉसर अमेरिकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं जबकि एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।

BREAKING NEWS:

The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2022 #NobelPrize in Physics to Alain Aspect, John F. Clauser and Anton Zeilinger. pic.twitter.com/RI4CJv6JhZ

— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 4, 2022

आपको बता दें कि नोबेल प्राइज वीक 10 अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार को मेडिसिन के एरिया में नोबेल पुरस्कार स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिए जाने का ऐलान हुआ था। छह दिन, छह पुरस्कार और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, लेखकों, अर्थशास्त्रियों और मानवाधिकार पैरोकारों की सूची में कुछ नए नाम जुड़ जाते हैं। सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल विजेता के नाम की घोषणा के साथ ही इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन शास्त्र और बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल विजेताओं के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार को होगी, जबकि अर्थशास्त्र के नोबेल के विजेता का ऐलान 10 अक्टूबर को किया जाएगा।