
लॉस एंजिल्स। कैलिफोर्निया में रिकॉर्ड सूखे की समस्या की समस्या से कोई राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लॉस एंजिल्स ने शहर के पानी को बचाने के लिए अनौपचारिक तरीका निकाला है। अधिकारियों ने सेब के आकार की 9.6 करोड़ काली प्लास्टिक की गेंदं तैयार करके 75 एकड़ में फैले लॉस एंजिल्स रिजरवायर में डलवा दिया है।
पानी में तैर सकने वाली इन काली गेंदों को पानी में डालने का मकसद गर्मी में पानी को वाष्पीकृत होकर उड़ने से बचाना, धूल, बारिश, केमिकल और जंगल की आग से बचाना है। इस एक गेंद की कीमत करीब 36 सेंट है और यूवी किरणों से पानी को बचाने के लिए इन गेंदों का रंग काला रखा गया है।
यह भी पढ़ें : तुर्की में कर्मचारियों को ऑफिस देर से आने के लिए प्रेरित कर रही है सरकार
माना जा रहा है कि इस तरह से 30 करोड़ गैलन पानी को हर साल वाष्पीकृत होने से बचाया जा सकेगा। ये गेंदें उस केमिकल रिएक्शन को भी रोक सकेगी, जिससे कार्सिनोगेनिक कंपाउंड ब्रोमाइट बनता है। कुछ लोगों को ब्रोमेट के संपर्क में आने से उल्टी, डायरिया और पेट में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं।
यह भी पढ़ें : आईएस ने नए तरीके से की हत्या, बम से उड़ाए 10 बंधक
गेंदों के कारण पानी की सतह को पक्षियों, जानवरों और अन्य प्रदूषकों से बचाया जा सकेगा। पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इन गेंदों को बनाने का विचार डॉक्टर ब्रिएन वाइट को आया था, जो लॉस एंजिलिस डिपार्टमेंट ऑफ वॉटर एंड पावर में बायोलॉजिस्ट थे।