• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया का सबसे मोटा व्यक्ति कर रहा है वजन कम करने की कोशिश

वह अपने बेडरूम तक ही सीमित हो गया था, लेकिन अब वह अपने वजन को कम करने के लिए कोशिश कर रहा है।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 08 Jan 2018 12:27:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jan 2018 12:31:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुनिया का सबसे मोटा व्यक्ति कर रहा है वजन कम करने की कोशिश

मैक्सिको सिटी। मेक्सिको का एक आदमी स्थानीय डॉक्टरों की मदद से वजन कम करने की कोशिश कर रहा है। उसका वजन आधे टन से ज्यादा हो गया है। जुआन पेड्रो फ्रेंको (33) का वजन 595 किलोग्राम हो गया था। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उसे साल 2017 में दुनिया में जीवित सबसे शक्तिशाली व्यक्ति करार दिया था।

इसकी वजह से वह अपने बेडरूम तक ही सीमित हो गया था, लेकिन अब वह अपने वजन को कम करने के लिए कोशिश कर रहा है। फ्रैंको ने बताया कि 17 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना के बाद उसका आधा शरीर टूट गया था, जो फिर कभी पूरी तरह से सही नहीं हुआ।


हालांकि, डॉक्टर इसे लेकर हैरान हो गए कि आखिर उसका वजन इतना क्यों बढ़ गया। इसके बाद से ही फ्रेंको को मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हाइपोथायरायडिज्म की समस्या भी हो गई। फ्रेंको कहते हैं कि उन्होंने वजन कम करने की हर संभव कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब वह सर्जरी के जरिये अपने वजन को कम करने की कोशिश कर रहा है।

कई डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया था। मगर, अब करीब 30 पेशेवरों की एक टीम फ्री में फ्रेंको की मदद कर रही है। डॉ. जोस कैस्टानेडा ने कहा कि आमतौर पर दो कारणों से उनके जैसे रोगियों का इलाज करने से मना कर दिया जाता है। पहला बेड की समस्या, ऑपरेशन रूम न होना, उनके जैसे लोगों के इलाज के लिए लगने वाले विशेष उपकरणों की कमी होना है।

यह भी पढ़ेंः ये हैं दुनिया के पांच स्मार्ट लोग, आइंस्टीन नहीं हैं नंबर वन

वहीं, दूसरी वजह यह है कि कई बार डॉक्टर मानते हैं कि यह आपकी गलती है कि आपने इतना वजन क्यों बढ़ने दिया। लेकिन यह वास्तव में ऐसा नहीं है। फ्रेंको की दो बार गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी हुई है, जिसमें उनकी आंतों को दो भागों में बांट दिया गया है।

एक भाग पोषक तत्वों को अवशोषित करने में सक्षम है और आंत का दूसरा भाग ऐसा नहीं कर सकता है। यानी फ्रेंको जो भी खाएंगे, उसका मजह 40 से 50 फीसद कैलोरी ही अवशोषित होगी।

डॉक्टरों का कहना है कि फ्रेंको की सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिल रहा है और उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में उनका वजन 120 किलो तक हो जाएगा। फ्रेंको का कहना है कि ऐसा होने पर वह घर से बाहर टहलने के लिए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक है स्मोकिंग, जानिए क्यों

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।