
उलानबतर। मंगोलिया की मुद्रा गहरे संकट के दौर से गुजर रही है। सरकार आर्थिक संकट में फंसी नजर आ रही है। साल 2011 में खनन क्षेत्र में बूम के बाद यह देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में शामिल हो गया था, जहां जीडीपी वृद्धि दर करीब 17.5 फीसद थी।
मगर, यहां की मुद्रा तुग्रिक ने इसी महीने में अपनी वैल्यू का करीब 7.8 फीसद लॉस किया है, जिसके चलते यह दुनिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गई है। चीन और रूस का यह पड़ोसी देश मध्य एशियाई देशों में अपनी मुद्रा के गौरव को तेजी से खो रहा है।
देश को सुरक्षित बनाने के लिए लड़ रहा है इराक का अकेला गे-एक्िटविस्ट
लैंड लॉक्ड (भू-आवेष्टित) देश में बहुमूल्य सोने, कॉपर और कोयले के अप्रयुक्त भंडार मौजूद हैं, जिनका खनन नहीं हुआ है। मगर, कमोडिटी कीमतें तेजी से गिर रही हैं। चीन से होने वाली मांग में भी काफी कमी दर्ज की जा रही है, जो मंगोलिया का 90 फीसद तक एक्सपोर्ट करता था।
सरकार ने स्वीकार किया है कि देश आर्थिक संकट के गहरे गर्त में है। वित्त मंत्री चोईजीसुरेन बटोगटोख ने पिछले हफ्ते राष्ट्रीय टेलीविजन पर संबोधित करते हुए कहा कि वे नौकरशाहों या सेना के जवानों को भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं।
ब्लैकमेल करने के लिए कपड़े बदलते हुए लड़की का वीडियो बनाया, और फिर...
निवेश कानूनों और खनन समझौते के लिए सरकार की असंगत दृष्टिकोण से मामला और भी बदतर हो गया है और कई विदेशी कंपनियां वहां से निकलने की तैयारी में हैं। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार, मंगोलिया में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वर्ष 2011 से पिछले साल पहले तिमाही तक 85 फीसद तक गिर गया है।