
वॉशिंगटन। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने चैरिटी (धर्मार्थ कार्यों) के लिए 9.50 करोड़ डॉलर के फेसबुक के शेयर बेच दिए हैं। यह जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग की ओर से दी गई है।
दिसंबर 2015 में मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रेसिला चान ने घोषणा की थी कि वे सामाजिक कार्यों के लिए फेसबुक के 99 फीसद शेयर निवेश करेंगे। जकरबर्ग ने चान जकरबर्ग इनीशिएटिव के लिए भी कुछ शेयर दिए थे।
इसलिए बलूच मुद्दे पर भारत के साथ आए बांग्लादेश-अफगानिस्तान...
इस कॉर्पोरेशन का मकसद मानव क्षमता को उन्नत करना और अगली पीढ़ी में सभी बच्चों के लिए समानता को बढ़ावा देना है। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन फाइलिंग के अनुसार, इस बार चान जकरबर्ग इनीशिएटिव ने 9.5 करोड़ डॉलर मूल्य के सात लाख 67 हजार 905 शेयर बेचे हैं।
जकरबर्ग दंपति की योजना एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य के स्टॉक को तीन सालों तक हर साल बेचने की है। वर्तमान में जकरबर्ग की संपत्ति करीब 53.3 अरब डॉलर की है।