
वॉशिंगटन। अफ्रीकन मूल के अमेरिकी इमाम दायी अब्दुल्लाह (62) दुनिया के उन चुनिंदा इमामों में से एक हैं, जो खुले तौर पर स्वीकार करते हैं कि वह गे हैं। डेट्रॉइट में जन्मे अब्दुल्लाह के माता-पिता बैपिस्ट थे और अब्दुल्लाह ने 30 साल की उम्र में इस्लाम कुबूल किया था।
लॉ ग्रेजुएट अब्दुल्लाह वॉशिंगटन डीसी की एलजीबीटी फ्रेंडली मस्जिद के इमाम हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या मुस्लिम धर्म में समलैंगिगता की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि कुरान में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो इसके खिलाफ हो।
उन्होंने बताया कि सूरा 24, आयत 32 में खासतौर पर कहा गया है कि अपके बीच में जो भी अविवाहित हो, उससे शादी करो। यदि वह पुरुष या महिला गुलाम हो, तो भी उससे शादी करो। कुरान में शादी के लिए जेंडर का सुझाव नहीं दिया गया है।
मंगेतर ने पसंदीदा चीजें खरीदने के लिए लगाया तीन हफ्तों का सेक्स बैन
सऊदी अरब में अपनी रिसर्च के दौरान मैंने पाया कि कुरान में समलैंगिकता के बारे में सकारात्मक व्याख्या दी गई है। मगर, वहाबी और सैलाफिज्म स्कूलों से जो साहित्य बाहर आ रहा है, उसमें इसके बारे में गलत व्याख्या की गई है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में 12 गे इमाम हैं, जिनमें से आठ खुलेतौर पर इसे स्वीकार करते हैं।
खुले तौर पर किसी व्यक्ित के लिए खुद को गे इमाम स्वीकार करना मुश्िकल नहीं है, लेकिन यह सांस्कृतिक संदर्भों पर निर्भर करता है। पश्चिमी देशों में गे इमाम या मुस्लिम गे लोगों को स्वीकार किया जाता है। मगर, मुस्लिम बाहुल्य देशों मुस्लिमों को यह स्वीकार करने में परेशानी होगी।
सफाई के ये तरीके, जो बदल देंगे आपकी दुनिया
जरूरी नहीं है कि यह समस्या सरकारों के साथ हो, यह समस्या उनकी संस्कृति के साथ भी हो सकती है। इमाम अब्दुल्ला का मानना है कि वहाबी और सैलाफिज्म ने इस्लाम की जो व्याख्या दुनिया के सामने पेश की है, वह समस्या की जड़ है। उनका कहना है कि गल्फ और सऊदी के तेल देशों से मिलने वाले पैसों ने इस्लाम की संकीर्ण विचारधार को फैलाने में मदद की है।