• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया के सिर्फ 10 देश हैं, रहने के लिए सुरक्षित और सबसे शांत

इंस्‍टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्‍स एंड पीस के अनुसार, बोत्‍सवाना, चिली, कोस्‍टा रिका, जापान, मॉरीशस, पनामा, कतर, स्विटजरलैंड, उरुग्‍वे और वियतनाम पूरी तरह संघर्ष से बाहर हैं।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 09 Jun 2016 12:32:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jun 2016 12:39:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुनिया के सिर्फ 10 देश हैं, रहने के लिए सुरक्षित और सबसे शांत

वॉशिंगटन। दुनिया बेहद खतरनाक होती जा रही है और अब दुनिया में सिर्फ 10 देश ही ऐसे बचे हैं, जहां कोई लड़ाई नहीं चल रही है। 10वीं वार्षिक ग्‍लोबल पीस इंडेक्‍स में यह बात कही गई है।

सबसे खतरनाक संघर्ष मध्‍य एशिया में चल रहा है, जहां शरणार्थियों के संकट का कोई हल नहीं दिख रहा है। यहां के देशों में बड़ी आतंकी घटनाएं देखने को मिली हैं। साल 2015 की तुलना में साल 2016 में दुनिया में अशांति बढ़ी है।

ऐसे में दुनिया में चुनिंदा देश ही बचे हैं, जिन्‍हें सही मायने में शांतिपूर्ण देश माना जा सकता है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो ये ऐसे देश हैं, जो देश के अंदर या बाहर किसी संघर्ष में शामिल नहीं हैं।


200 बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले को मिली 22 उम्रकैदों की सजा

इंस्‍टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्‍स एंड पीस के अनुसार, सिर्फ बोत्‍सवाना, चिली, कोस्‍टा रिका, जापान, मॉरीशस, पनामा, कतर, स्विटजरलैंड, उरुग्‍वे और वियतनाम पूरी तरह संघर्ष से बाहर हैं। यह थिंक टैंक पिछले 10 साल से ग्‍लोबल पीस इंडेक्‍स तैयार कर रहा है।

ब्राजील एक ऐसा देश है, जिसे इस सूची से बाहर कर दिया गया है। यह ऐसा देश है, जिसकी हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। रियो ओलिंपिक के पहले यहां गंभीर खतरे की चिंता है।

यदि आप हमेशा लेटलतीफ होते हैं, तो आप ज्‍यादा क्रिएटिव हैं

इस सूची में बताया गया है कि 81 देश पिछले साल अधिक शांत रहे, जबकि 79 देशों में स्थिति खराब हो गई। इस सूची में आइसलैंड को दुनिया के सबसे शांत देशों में शामिल किया गया है। इसके बाद डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, न्‍यूजीलैंड्स और पुर्तगाल का नंबर आता है। सीरिया का नाम एक बार फिर से सबसे अशांत देश के रूप में शामिल किया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।