• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेहरू का खत एडविना तक पहुंचाने रोज लंदन जाता था एयर इंडिया का विमान

खत नेहरू के पास देरी से पहुंचता तो नेहरू अधिकारियों पर जमकर बरसते।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 20 Sep 2016 08:23:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Dec 2024 12:37:00 PM (IST)
नेहरू का खत एडविना तक पहुंचाने रोज लंदन जाता था एयर इंडिया का विमान

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर इतिहास में कई किस्से प्रचलित हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित उनके और लॉर्ड माउंटबेटन की पत्नी एडविना माउंटबेटन के बीच गहरी मित्रता के किस्से रहे हैं। इन किस्सों को कई बार खारिज किया गया तो कई बार बाकायदा सबूतों के साथ किताबों, पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित किया गया।

मगर इनके संबंधों का एक किस्सा ऐसा है जो ऑन रिकॉर्ड होने के बावजूद ज्यादा प्रचलित-चर्चित नहीं हुआ।

ये किस्सा कुछ यूं है कि आजादी के बाद माउंटबेटन और उनकी पत्नी एडविना ब्रिटेन चले गए थे जबकि भारत में पंडित नेहरू प्रधानमंत्री बन चुके थे।

ऐसे में नेहरू और एडविना के बीच बातचीत का सबसे अहम जरिया बनी चिटि्ठयां। उन दिनों भारत की सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया का विमान रोजाना नेहरू का लिखा खत लंदन ले जाता। वहां उस खत को भारत के हाई कमीशन को सौंपा जाता।


यह भी पढ़ें: जिन्ना ने करवाई थी पहली घुसपैठ, अब तक सिलसिला जारी, मंसूबा अधूरा

हाई कमीशन की जिम्मेदारी होती थी कि वे खत को एडविना माउंटबेटन तक पहुंचाएं। इसी तरह एडविना का भी एक खत रोजाना हाई कमीशन के हाथों एयर इंडिया तक पहुंचता और लौटती उड़ान से उस खत को भारत पहुंचाया जाता।

यहां भी तत्कालीन अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे खतको एयर इंडिया से प्राप्त करें और नेहरू तक पहुंचाएं। ये सिलसिला लंबा चला। मगर कई बार ऐसा भी होता था कि उड़ान लेट हो जाती या खत पहुंचाने वाले अधिकारी अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त हो जाते। ऐसे में खत नेहरू के पास देरी से पहुंचता तो नेहरू अधिकारियों पर जमकर बरसते।

साभार : एक जिंदगी काफी नहीं (कुलदीप नैयर)

किस्सा कुछ यं था के अन्य रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए यहां क्लि करें