• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेफ्ट हैंडर्स के बारे में जानिये ये 5 रोचक फैक्‍ट

ऐसा माना जाता है कि लेफ्ट हैंडर्स अधिक विचारशील और क्रिएटिव होते हैं।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 29 Mar 2018 06:20:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Mar 2018 06:47:06 PM (IST)
लेफ्ट हैंडर्स के बारे में जानिये ये 5 रोचक फैक्‍ट

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। लेफ्ट हैंडर्स लोग हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि लेफ्ट हैंडर्स अधिक विचारशील और क्रिएटिव होते हैं। लेकिन लेफ्ट हैंडर्स के बारे में वैज्ञानिक तथ्‍य कम ही लोगों को पता हैं। आइये आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ रोचक तथ्‍य जो कि मिथक से भी अचिक रोचक हैं।

1. पुरुष अधिकांश लेफ्ट हैंडर्स होते हैं

लेफ्ट हैंडर्स महिलाएं कम होती हैं। पुरुष महिलाओं से 2 प्रतिशत अधिक लेफ्ट हैंडर्स होते हैं। अमेरिकी साइकोलॉजिकल एसोसिएशन द्वारा कराए गए 144 अध्‍ययनों के विश्‍लेषण के अनुसार यह बात सामने आई है।

2. जुड़वाओं में लेफ्ट हैंडर्स की संभावना अधिक

जुड़वा बच्‍चों में लेफ्ट हैंडर्स होने की संभावना अधिक होती है। वे रीयल लाइफ के डुप्‍लीकेट होते हैं। वाशिंगटन स्‍टेट की रिपोर्ट के अनुसार तकरीबन 17 प्रतिशत जुड़वा बच्‍चे लेफ्ट हैंडर्स होते हैं। सामान्‍य जनसंख्‍या दर का यह 7 फीसदी है। 21 प्रतिशत जुड़वाओं के जोड़े ऐसे होते हैं जिनमें एक राइट हैंडर और एक लेफ्ट हैंडर होता है।


3. स्‍लीपिंग डिस्‍आर्डर का अलग अनुभव

पीरीयड लिम्‍ब मूवमेंट डिस्‍आर्डर की वजह से शरीर में मूवमेंट होता है और नींद खराब होती है। यह समस्‍या लेफ्ट हैंडर्स लोगों में अलग प्रकार से होती है। उन्‍हें यह समस्‍या शरीर के दोनों हिस्‍सों में अनुभव होती है। रिसर्चर डान अलिटा ने एक अध्‍ययन में बताया कि लेफ्ट हैंडर्स लोगों के बारे में हमारी जानकारी हमेशा कम रहती है।

4. कुछ ज्‍़यादा पीते हैं

यह तथ्‍य कुछ अधिक रोचक है। 2011 के एक ब्रिटिश जर्नल में प्रकाशित अध्‍ययन के अनुसार लेफ्ट हैंडर्स लोग राइट हैंडर्स के मुकाबले अधिक पीते हैं। हालांकि यह अध्‍ययन यह साबित नहीं करता कि लेफ्ट हैंडर्स बहुत पियक्‍कड़ होते हैं लेकिन यदि हम अपने आसपास नज़रें दौड़ाएं तो हमें ज़रूर पता चल सकता है।

5. मेंटल डिस्‍आर्डर की संभावना

लेफ्ट हैंडर्स लोगों के बारे में यह एक और विचित्र बात है कि उनकी सेहत कुछ अलग ही संकेत देती है। साइकोटिक डिस्‍आर्डर जैसे सीजोफ्रेनिया की शिकायत लेफ्ट हैंडर्स में अधिक होती है। 2013 में हुए एक अध्‍ययन में यह बात सामने आई है। यह एक बड़ा अंतर है। हालांकि इसके पीछे सही कारण क्‍या है, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

naidunia_image