
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मलेनिया ट्रंप पिछले कुछ महीनों से लो प्रोफाइल रखने के बाद अचानक सुर्खियों में आईं। उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति पद के अभियान के आखिरी दिनों में कई भाषण दिए। इसमें उन्होंने कहा था कि यदि वह प्रथम महिला बनती हैं, तो वह अपने पद का उपयोग ऑनलाइन एब्यूज को दूर करने के लिए करेंगी। जानते हैं उनके बारे में अनसुनी बातें...
न्यूड पोज देने वाली पहली प्रथम महिला होंगी
डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने से तीन साल पहले मलेनिया ने फ्रांसीसी पुरुषों की मासिक पत्रिका के लिए न्यूड पोज दिया था। वह स्कैंडिनेवियाई मॉडल एम्मा एरिकसन के साथ बेड पर न्यूड लेटी हुई थीं, जिसकी तस्वीर न्यूयॉर्क पोस्ट ने हासिल की थी।
डोनाल्ड की तीसरी पत्नी हैं मेलिना
मलेनिया ने 1998 में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ डेटिंग करना शुरू किया था। उन्होंने साल 2005 में उससे शादी की और अगले साल उनके बेटे बैरन को जन्म दिया। मलेनिया से पहले ट्रंप ने 1990 के दशक में टेलीविजन पर्सनॉलिटी, पूर्व सुंदरी और उनकी बेटी टिफेनी की मां मार्ला मैपल से शादी की थी।
कितना जानते हैं आप डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में
दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई थी, जब बिजनेसमैन ट्रंप अपनी पहली पत्नी चेकोस्लोवाकिया की इवाना को साथ रह रहे थे, जिनसे उन्होंने 1977 में शादी की थी। इस शादी से ट्रंप तीन बच्चों इवांका, एरिक और बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर के पिता बने।
उनकी शादी में गए थे क्लिंटन दंपति
बिल और हिलेरी क्लिंटन उन 350 मेहमानों में शामिल थे, जो मलेनिया और डोनाल्ड की शादी में आए थे। इस दौरान मलेनिया ने एक लाख डॉलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें 1,500 क्रिस्टल लगे थे और इसे बनाने में 550 घंटे का समय लगा था। उनकी 12 कैरेट की पुखराज की अंगूठी 1.5 मिलियन पाउंड की थी।
कम्युनिस्ट यूगोस्लाविया में पली, पांच भाषाएं जानती हैं
स्लोवेनियाई, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, सर्बियाई भाषाओं को जानती हैं मलेनिया। यही कारण है कि उनका भाषाई कौशल व्हाइट हाउस के कार्यों में काम में आ सकता है। वह मार्शल जोसिप टीटो के शासन के दौरान तत्कालीन यूगोस्लाविया में एक ठोस टॉवर ब्लॉक में न्यूयॉर्क में उच्च समाज की चकाचौंध से दूर पली-बढ़ीं।
इतिहास गवाह ओहियो-फ्लोरिडा जीतने वाला बना राष्ट्रपति, तो इस बार ट्रंप की बारी
ट्रंप यदि राष्ट्रपति बनते हैं, तो मलेनिया कम्युनिस्ट देश में पैदा होने वाली पहली प्रथम महिला और विदेशों में पैदा होने वाली दूसरी महिला होंगी। इससे पहले 1825 से 1829 में छठवें राष्ट्रपति बने जॉन क्विंसी की पत्नी लुइसा एडम्स विदेशी थीं।
एक गुप्त सौतेला भाई भी है
मलेनिया के पिता, विक्टर पारंपरिक मान्यताओं वाले और कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति हैं। मगर, पूर्व मॉडल से शादी करने से पहले वह एक बेटे एक गुप्त बेटे के पिता भी बन चुके थे। कानूनी लड़ाई में यह साबित होने के बाद कि वह डेनिस के पिता हैं, विक्टर चाइल्ड सपोर्ट देने के लिए तैयार हो गए थे। उन्होंने कभी इस दावे को स्वीकार नहीं किया और न ही कभी डेनिस से संपर्क किया। अब 50 वर्ष के डेनिस स्लोवेनिया में अभी भी परिवार के पैतृक घर में रहते हैं।