
Tik Tok Viral Videos 2019 : साल 2019 में चाइनीज सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक करीब-करीब हर यूजर के मोबाइल पर था। लाखों लोगों ने अपने अजीबो-गरीब और टैलेंट से भरे वीडियोज बनाए, जिन्होंने दुनिया भर के लाखों यूजर्स को प्रभावित किया। वीडियो-शेयरिंग ऐप पर अजीबो-गरीब कारनामे करते हुए लोगों के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें से कई वीडियोज ऐसे हैं, जो देशों और भाषाओं की सीमाएं तोड़ते हुए पूरी दुनिया में वायरल हुए। इसकी वजह से चीनी टेक कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिक-टॉक की लोकप्रियता आसमान छू गई।
लील नैस एक्स जैसे वायरल संगीतकारों के करियर को शुरू करने का श्रेय भी इस ऐप को दिया जा सकता है। देखते हैं टिक-टॉक के टॉप वीडियो जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखे गए...
1. ऐसे बनता है हाथी का टूथपेस्ट
लोकप्रिय यू-ट्यूबर डेविड डोब्रिक का वीडियो टिक-टॉक पर सबसे ज्यादा वायरल हुआ, जिसे 17.5 मिलियन 'लाइक' का मिले थे। इस वीडियो में उन्हें बड़े पैमाने पर हाथी के टूथपेस्ट के लिए विज्ञान का प्रयोग करते हुए दिखाता है।
2. केले की सर्जरी नहीं देखी होगी
इंसानो और जानवरों की सर्जरी तो आपने कई बार देखी और सुनी होगी। मगर, फलों की सर्जरी के बारे में शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। इस वायरल वीडियो में केले की सर्जरी कर उसके अंदर से एक अन्य छोटा केला निकाला गया है। इसके बाद केले पर बाकायदा बैंडेड भी लगाया गया है। इस वीडियो पर 34 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया।
3. स्वीमिंग पूल में ऐसी मस्ती पड़ी भारी
यह महिला स्वीमिंग पूल में कटर से छेद कर मस्ती करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद जो हुआ, वह तो उसने भी नहीं सोचा था। बहरहाल, इस वीडियो को सात मिलियन यानी 70 लाख लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले हैं। इसे देखकर आप कह सकते हैं- आग और पानी से नहीं खेलना चाहिए...।
4. कॉकरोच को मारने के लिए डाला स्प्रे, फिर हुआ ऐसा
इस वीडियो को देखकर आपको मैन वर्सेस वाइल्ड की याद आ सकती है। एक लड़की कॉकरोच को मारने के लिए स्प्रे करती है। मगर, वह मरने की बजाय उड़ने लगता है। आगे आप खुद ही देखिए कि फिर क्या हुआ।
5. हमिंगबर्ड से प्यार करने का यह भी एक तरीका है
इस वीडियो को कई लोगों ने पसंद किया। 15 लाख लाइक्स वाले इस वीडियो में एक शख्स हमिंग बर्ड को अपने हाथ में बैठाता है, जबकि वह फूल का रस पी रही है।
6. क्या पागलपंती है
इस वीडियो को देखकर आप कहेंगे कि क्या पागलपंती है। चप्पल में शेविंगक्रीम डाली और फिर क्या हुआ यह आप खुद ही देख लीजिए। इस तरह के वीडियो भी टिक-टॉक पर खूब वायरल हुए हैं।
7. बेयर डेयर डेविल
बेयर डेयर डेविल का यह वीडियो भी काफी लोकप्रिय रहा। इसमें भालू के कपड़े पहने एक शख्स सीढ़ियों से गिरता है और फिर बाइक चलाता है। आप भी देखिए और मजे लीजिए...।