
स्टॉकहोम। फिल्मी स्टाइल में स्वीडन में शाही ज्वैलरी चोरी कर ली गई। एक छोटे से कस्बे के एक कैथड्रेल में रखी करोड़ों के ऐतिहासिक और मूल्यवान आभूषण चुराकर दो चोर स्पीड बोट से भाग निकले। पुलिस ने बुधवार को बताया कि ज्वैलरी 1600वीं शताब्दी की है।
घटना स्टॉकहोम से करीब 60 किलोमीटर दूर की है। भीड़ के सामने से चोरों ने इस 17वीं सदी के आस-पास के इन आभूषणों को चुरा लिया। पुलिस ने बताया कि चोरों ने किंग कार्ल IX और क्वीन क्रिस्टियाना के मुकुट चुराए।
किंग के सोने के मुकुट में महंगे क्रिस्टल और मोती लगे थे। वहीं, क्वीन क्रिस्टिना के मुकुट में भी महंगे पत्थर और मोती लगे थे। हालांकि, क्वीन का मुकुट किंग के मुकुट से कम महंगा था। चोरी की घटना के दौरान काफी दर्शक प्रदर्शनी देखने के लिए मौजूद थे।
चोरों ने सिक्योरिटी ग्लास को तोड़कर महंगे गहने चुरा लिए। चोरी के वक्त सिक्योरिटी अलार्म ने काम करना बंद कर दिया था। पुलिस ने कहा कि पूरी वारदात को बहुत तेजी से अंंजाम देते हुए चोर जेट स्कीज से भागने में सफल रहे।
6 करोड़ की ज्वैलरी पहनकर कांवर यात्रा में निकले गोल्डन बाबा, देखें तस्वीरें
हालांकि, इस लूटपाट में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए सामान का ऐतिहासिक महत्व है। स्टॉकहोम पुलिस का कहना है कि चोरी हुआ सामान राष्ट्रीय संपदा है और इसका खरीदार मिलना असंभव है।
स्वीडिश पुलिस की नेशनल ऑपरेशंस डिपार्टमेंट की सदस्य मारिया एलियर का कहना है कि हो सकता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे बेचने की कोशिश की जाए। इसके लिए हमने इंटरपोल से संपर्क किया है और हम आभूषणों को बरामद करने के लिए ऑपरेशन चलाएंगे।
10 दिन में हर स्टेज का कैंसर खत्म करने का दावा, घर में ही मौजूद है इलाज