
लंदन। सोशल मीडिया में अचानक एक तस्वीर वायरल हो गई है। एक लड़की ने अपने नाखूनों में गुलाबी पेंट लगाने के बाद लिखा कि जस्ट गॉट माय नेल्स डन। मगर, उसकी फोटो में कुछ मिसिंग था।
उसकी सिर्फ तीन उंगलियां और एक अंगूठा दिख रहा था। Omo kekere या विक्की नाम के ट्विटर हैंडल से यह तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।
फोटो पर बहुत लोगों ने कमेंट किया और करीब-करीब सभी ने कहा कि फोटो में कुछ गायब है। दरअसल, उसकी चार उंगलियों की जगह सिर्फ तीन उंगलियां और एक अंगूठा ही दिख रहा था।
नौसेना चाहकर भी नहीं दाग सकती गोला, इसकी कीमत है...
'दुष्कर्मी को मौत नहीं मिली, तो मैंने चुन ली'
मगर, यह सच नहीं है। उस लड़की की चारों उंगलियां और एक अंगूठा है। हालांकि, उसने एक ट्रिक से अपनी एक उंगुली को छिपा लिया था। इसके बाद उसकी तस्वीर खींचकर ट्विटर पर उसे शेयर कर दिया।
जब लोगों ने लड़की के हाथ में सिर्फ तीन ही उंगली देखी तो, उन्हें इसके बारे में जानने की ललक पैदा हो गई, जिस कारण यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई।
