
लंदन। ब्रिटेन चॉकलेट प्रेमियों का देश है लेकिन जब से हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर मिल्की वे मैजिक स्टार्स के पैकेट के पीछे का फोटो देखा है, उनके मन में डर बैठ गया है। उनके होश ही उड़ गए जब यह तस्वीर उनके सामने आई।
यह तस्वीर ट्विटर यूजर @Swarley_94 ने पोस्ट की है जिसमें पैकेट के पीछे प्रोडेक्ट की जानकारी दी है या यूं कहें कि पैकेट के सबसे नीचे चिंताजनक चेतावनी दी है।
इस पर लिखा है- 'यह उत्पाद यूरोपीय संघ के बाहर नहीं बेचा जाना चाहिए।'
उस ट्विटर यूजर ने इस कैप्शन के साथ शेयर किया- 'यूरोपीय संघ में रहने के लिए कारण नंबर 183270।'
मृत मां की बीमारी का बहाना कर ली पेरोल, बाहर कर रहा है मौज-मस्ती
चूंकि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ के छोड़ने की एक संभावना है जो कि इस महीने के बाद तय किया जाना है। हजारों सोशल मीडिया यूजर्स डर रहे हैं कि उन्हें यह स्टार के आकार की चॉकलेट्स का बैग नहीं मिल पाएगा। इस फोटो को इसके बाद किसी और ने फेसबुक पर पुनर्प्रकाशित कर दिया जिसे 8 हजार से ज्यादा बाद शेयर किया जा चुका है, 57 हजार से ज्यादा फेसबुक रिएक्शंस मिले हैं और 13 हजार कमेंट्स हासिल हो चुके हैं।

23 जून को यूरोपीय संघ का जनमत संग्रह होगा और पोल्स में निश्चय होगा कि यूके यूरोपिय संघ में होना चाहिए या इसे हम छोड़ना चाहिए। हालांकि हमें पर्याप्त सबूत अभी तक नहीं मिला है कि अगर यूके यूरोपीय संघ को छोड़ता है तो हम मैजिक स्टार्स खरीद पाएंगे या नहीं।