
मॉस्को। जिंदगी में हमेशा ही हर कुछ अच्छा नहीं होता है। बुरी घटनाओं को भी आप सकारात्मकता से कैसे अच्छाई में बदल सकते हैं, इसका उदाहरण दिया है रुस के एक ड्राइवर ने।
एक रूसी व्यक्ति की कार के दरवाजे पर गहरा डेंट लग गया था। इसे उसने अल्ताई पहाड़ों के एक सुंदर नक्शे में बदल दिया, जिसे देखकर कोई भी नहीं कह सकता है कि दरवाजे पर कोई निशान है।
हालांकि दुर्घटना के बारे में स्पष्ट जानकरी नहीं है, लेकिन इतना पता चला है कि एक कार की टक्कर से उसके दरवाजे पर निशान बन गया था। अपनी कलात्मकता को दिखाते हुए उसने कार के दरवाजे पर एक सुंदर नक्शा बना दिया।
तेलंगना में 55 फीसद कम हुई शराब की बिक्री, कारण है मजेदार
यदि आप को भी ऐसा लगता है कि जिंदगी में आपको झटके मिल रहे हैं, तो 'आउट ऑफ बॉक्स' सोचकर देखिए। उस नकारात्मक चीज में भी सकारात्मकता को तलाश कीजिए, देखिए आपकी जिंदगी में भी बड़ा बदलाव आ जाएगा।
33 फीट लंबा एनाकोंडा, जो इंसान को पूरा का पूरा निगल जाता है

Slavorum के अनुसार, रूस में कार बीमा कराना अनिवार्य नहीं है। ऐसे में ज्यादातर मामलों में ड्राइवरों को कार की मरम्मत के लिए खुद ही भुगतान करना होता है।

कार का डेंट हटाने के लिए पेंट करने की बजाय, इस रूसी आदमी ने एक अलग ही विकल्प को चुना।

उसने अल्ताई पहाड़ों की एक कलात्मक नक्शे को कार कार के दरवाजे पर बना दिया। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे कलाकृति के जरिये उसने पहाड़ों का छायांकन दिखाते हुए डेंट को छिपा लिया।
